PlayBreaking News

MP News:छिंदवाड़ा में रिटायर्ड PWD अधिकारी के ठिकानों पर EOW का छापा, जांच जारी

छिंदवाड़ा में गुरुवार सुबह (EOW) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिटायर्ड पीडब्ल्यूडी अधिकारी और उनके भाई से जुड़े ठिकानों पर छापा मारा, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
Follow on Google News
छिंदवाड़ा में रिटायर्ड PWD अधिकारी के ठिकानों पर EOW का छापा, जांच जारी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    परासिया रोड स्थित वंदना लॉन परिसर में ईओडब्ल्यू की टीम ने दबिश दी, और दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। टीम अंदर कागजातों और संपत्ति से जुड़े मामलों की पड़ताल कर रही है। फिलहाल कार्रवाई को गोपनीय रखते हुए गेट बंद कर दिया गया है और मौके पर पुलिस बल तैनात है।

    वंदना लॉन परिसर में दबिश

    गुरुवार सुबह अचानक बड़ी संख्या में ईओडब्ल्यू अधिकारी वंदना लॉन पहुंचे और कार्रवाई शुरू कर दी। टीम ने परिसर के अंदर बने मकान को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। कार्रवाई शुरू होते ही मुख्य गेट अंदर से बंद कर दिया गया, ताकि किसी भी तरह की बाहरी दखलअंदाजी न हो सके। आसपास के लोगों को भी अंदर जाने से रोक दिया गया। इस दौरान पूरे इलाके में हलचल का माहौल है। 

    ये भी पढ़ें: सायरन, आग और मौत..! रूस का अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला, 700 ड्रोन और दर्जनों मिसाइलें दागीं

    आय से अधिक संपत्ति का मामला 

    बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले को लेकर की जा रही है। ईओडब्ल्यू की टीम दस्तावेजों, लेन-देन और संपत्ति के रिकॉर्ड की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों द्वारा हर चीज को बारीकी से खंगाला जा रहा है। इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और जरूरी कागजात भी खंगाले जा रहे हैं। हालांकि अभी तक अधिकारियों ने जांच के दायरे और बरामदगी को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है। पूरी कार्रवाई को बेहद गोपनीय रखा गया है।

    ये भी पढ़ें: UP के संभल में बुलडोजर कार्रवाई : बिछौली में ईदगाह और इमामबाड़ा ध्वस्त, देखते ही देखते ढहे ढांचे

    भारी पुलिस बल तैनात

    कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की बाधा न आए, इसके लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पूरे इलाके की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। ईओडब्ल्यू अधिकारियों ने केवल रेड की पुष्टि की है और विस्तृत जानकारी देने से फिलहाल इनकार किया है। उनका कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आधिकारिक खुलासा किया जाएगा। इस कार्रवाई पर स्थानीय लोगों और प्रशासन की नजरें टिकी हुई हैं। दोपहर तक जांच जारी रहने की संभावना जताई जा रही है।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts