Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

चुनावी ग्लैमर : काला चश्मा, स्मार्ट वॉच और क्यूट स्माइल वाली पोलिंग ऑफिसर का फोटो वायरल, यूजर्स कर रहे मजेदार कमेंट

Follow on Google News
चुनावी ग्लैमर : काला चश्मा, स्मार्ट वॉच और क्यूट स्माइल वाली पोलिंग ऑफिसर का फोटो वायरल, यूजर्स कर रहे मजेदार कमेंट
छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होना है। एक बार फिर चुनाव में ग्लैमर का तड़का देखने को मिला। छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र की एक पोलिंग ऑफिसर की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। महिला अधिकारी काला चश्मा और स्मार्ट वॉच पहने क्‍यूट स्‍माइल के साथ हाथ में ईवीएम लेकर मतदान कराने अपने बूथ पर जाती दिखीं। अब उनकी तस्वीरों पर यूजर्स अपने अपने अंदाज में कमेंट कर रहे हैं।

कर्मचारियों चुनावी सामग्री बांटी

दरअसल, कल 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान दलों की रवानगी चल रही है। केंद्रों पर मतदान दल पहुंच चुका है। मध्य प्रदेश में सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, छिंदवाड़ा और बालाघाट में चुनाव होंगे। मतदान सामग्री वितरण कार्यक्रम में रवाना होने वाले मतदान दलों में अनेक रंग भी देखे जा रहे हैं। कहीं पर पति-पत्नी साथ जा रहे हैं तो कहीं पर महिलाओं के साथ उनके बच्चे भी हैं।

चुनाव आयोग ने शेयर की फोटो

मध्य प्रदेश के जनसंपर्क विभाग और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने चुनावी सामग्री ले जाती हुई एक महिला अधिकारी की फोटो शेयर की है और सोशल मीडिया पेज पर लिखा है, "कर्तव्‍य पथ पर बढ़ते कदम, मतदान कराने चले हम... छिंदवाड़ा जिले में मतदानकर्मी चुनावी ड्यूटी के लिए रवाना।'' अब ये फोटो खूब वायरल हो रही है, जिसमें एक बड़ी ही स्टाइलिश पोलिंग ऑफिसर की फोटो है। कत्थई और पीले रंग के सूट में काला चश्मा लगाए यह महिला अधिकारी जिस उमंग और उत्साह से EVM हाथ में लिए मतदान केंद्र के लिए रवाना हो रही है, उसे देखकर मतदान कर्मियों के उत्साह का अंदाजा लगाया जा सकता है।

मजेदार कमेंट देखने को मिले

चुनाव आयोग के फोटो शेयर करते ही कमेंट की बाढ़ आ गई है। इस पोस्ट पर मजेदार कमेंट देखने को मिल रहे हैं। चुनावकर्मी की फोटो पर एक फेसबुक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'अब मैं भी वोट डालूंगा.' वहीं, एक अन्य यूजर लिखता है, चुनाव आयोग ग्लैमर छोड़कर निष्पक्ष चुनाव पर ध्यान दे!' इसके अलावा, एक अन्य शख्स कमेंट करता है, 'अब मुझे भी लग रहा है कि वोट डालना चाहिए। अब वोटिंग प्रतिशत बहुत बढ़ जाएगा।' वहीं एक यूजर ने तो चुनाव आयोग को टैग करते हुए लिखा, ''Kindly मेरा वोटर लिस्ट भी मैडम के बूथ पर ट्रांसफर करो।”

कौन है स्टाइलिश ऑफिसर ?

छिंदवाड़ा मतदान दलों की रवानगी के समय की इस फोटो ने लोगों को फिर रीना द्विवेदी और विराज नीमा की याद दिला दी है। स्टाइलिश महिला कर्मचारी का नाम सुशीला कनेश बताया जा रहा है। वह राज्य सरकार की सहायक ग्रेड-3 अधिकारी हैं और छिंदवाड़ा जिले में आपूर्ति शाखा में पदस्थ हैं।

पीली-गुलाबी साड़ी ने मचाया था तहलका

बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में यूपी की एक महिला अधिकारी रीना द्विवेदी की पीली साड़ी वाली फोटो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुई थी। इसके बाद खरगोन में एक महिला अधिकारी विराज नीमा की गुलाबी साड़ी और काला चश्मा पहने हुए मतदान केंद्र के लिए रवाना होते हुए एक फोटो ने तहलका मचाया था।

पीली साड़ी वाली भी बटोर चुकी है सुर्खियां

गौरतलब है कि साल 2019 में उत्तर प्रदेश की रहने वाली रीना द्विवेदी अपनी पीली साड़ी की वजह से सुर्खियों में आई थी। जब वो ‘पीली साड़ी’ और काले गॉगल्स में पोलिंग बूथ पर पहुंची थीं, जिसके बाद उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हुई थीं। इस लेडी अफसर को सोशल मीडिया पर ‘पीली साड़ी वाली’ के नाम से भी जाना जा रहा है। वहीं अब मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की गुलाबी साड़ी वाली पोलिंग अफसर की तस्वीरें इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं। आमतौर पर लोग महिला मतदान कर्मी को ट्रेडिशनल ड्रेस में देखने को मिलती हैं। ये भी पढ़ें- MP चुनाव में ग्लैमर का तड़का… “पीली साड़ी” की तर्ज पर “गुलाबी साड़ी” वाली पोलिंग ऑफिसर; काला चश्मा और हाथ में EVM लेकर निकलीं तो ठहर गईं सबकी नजरें
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts