Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bigg Boss 20: काश्वी के तीखे सवालों से घिरे ScoutOP, Love Gill की टीम बोली- 'चरित्र हनन बर्दाश्त नहीं'

Bigg Boss 20 के वीकेंड का वार में ScoutOP की गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी की एंट्री ने घर का माहौल बदल दिया। काश्वी ने ScoutOP और Love Gill की बढ़ती नजदीकियों पर सवाल उठाते हुए दोनों को जमकर फटकार लगाई।
Bigg Boss 20: काश्वी के तीखे सवालों से घिरे ScoutOP, Love Gill की टीम बोली- 'चरित्र हनन बर्दाश्त नहीं'
Bigg Boss 20 में Love Gill और ScoutOP की दोस्ती पर बवाल

Bigg Boss 20 में अब तक दोस्ती, मस्ती और हंसी-मजाक देखने को मिल रहा था, लेकिन वीकेंड का वार में एक ऐसी एंट्री हुई, जिसने घर का माहौल बदल दिया। यूट्यूबर ScoutOP की गर्लफ्रेंड काशी हिरानंदानी ने शो में पहुंचकर ScoutOP और Love Gill की बढ़ती नजदीकियों पर सवाल उठाए। काशी की नाराजगी और दोनों से हुई तीखी बातचीत के बाद यह मामला अब और चर्चा में आ गया है। इस पूरे विवाद के बीच Love Gill की आधिकारिक टीम ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है। टीम ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर नेशनल टेलीविजन पर Love Gill के चरित्र को लेकर की गई टिप्पणियों की कड़ी निंदा की। टीम का कहना है कि किसी व्यक्ति की भावनाओं और निजी व्यवहार को इस तरह सार्वजनिक चर्चा का विषय बनाना दुखद है।

काशी हिरानंदानी की एंट्री ने क्यों मचाया बवाल?

शो के हालिया वीकेंड का वार एपिसोड में रोहित शेट्टी ने होस्ट की भूमिका निभाई। इससे पहले शो में ScoutOP और Love Gill की बढ़ती नजदीकियों को लेकर सवाल उठाए गए थे। इसके बाद ScoutOP की गर्लफ्रेंड काशी हिरानंदानी घर में पहुंचीं और उन्होंने दोनों के व्यवहार पर अपनी नाराजगी जाहिर की। काशी ने खास तौर पर Love Gill और ScoutOP के बीच दिखाई देने वाली नजदीकियों पर सवाल किया। उन्होंने Love Gill से पूछा कि क्या वह अपने सगे या मुंहबोले भाइयों के साथ भी इसी तरह व्यवहार करती हैं। यह सवाल दोनों के रिश्ते और दोस्ती को लेकर था। Love Gill ने अपनी तरफ से सफाई देते हुए बताया कि वह दर्द में थीं और ScoutOP को मांसपेशियों की जानकारी होने के कारण वह उनकी मसाज कर रहे थे। हालांकि, काशी इस जवाब से संतुष्ट नजर नहीं आईं और उन्होंने ScoutOP को अपनी सीमाएं तय करने की सलाह दी।

Bigg Boss 20: Scout OP को गर्लफ्रेंड Kashvi ने दिखाया आईना, Lovepreet के साथ बॉन्डिंग पर जताई कड़ी नाराजगी

ScoutOP से कहा- 'Love Gill के साथ सीमाएं तय करें'

काशी ने बातचीत के दौरान ScoutOP से उनकी और Love Gill की दोस्ती को लेकर सवाल किए। उन्होंने कहा कि ScoutOP की Kanika Mann, Aasif Khan और Yung DSA के साथ दोस्ती उन्हें सहज लगती है, लेकिन Love Gill के साथ उनकी नजदीकियां उन्हें असहज करती हैं। काशी ने ScoutOP से यह भी पूछा कि उन्होंने उनकी तुलना Love Gill से किस आधार पर की। ScoutOP ने स्पष्ट किया कि तुलना केवल ख्याल रखने के तरीके को लेकर थी। इसके बावजूद दोनों के बीच बातचीत तनावपूर्ण बनी रही।

शो छोड़ने की बात करने लगे ScoutOP?

काशी की नाराजगी का असर ScoutOP पर भी दिखाई दिया। रिपोर्ट के अनुसार, बातचीत के दौरान वह इतने परेशान हुए कि शो छोड़ने तक की बात करने लगे। काशी ने उन्हें उनकी पुरानी घटनाओं की याद दिलाते हुए सवाल किया कि जब उनके साथ गलत व्यवहार हुआ था, तब उन्होंने अपने लिए मजबूती से आवाज क्यों नहीं उठाई। काशी ने अपने मुश्किल समय का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि जब उन्हें ट्यूमर हुआ था, तब ScoutOP उनके साथ खड़े रहे थे। उन्होंने ScoutOP को याद दिलाया कि उनके प्रशंसक उन्हें एक मजबूत खिलाड़ी के रूप में देखना चाहते हैं। इस बातचीत ने शो के दर्शकों के सामने एक नया सवाल खड़ा कर दिया है- क्या घर के अंदर की दोस्ती और रिश्ते अब खेल का सबसे बड़ा मुद्दा बन चुके हैं?

Bigg Boss 20: नॉमिनेशन टास्क में मचा घमासान, आम्रपाली समेत 7 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बेघर होने की तलवार; काजी-आसिफ की भी भिड़ंत

नेशनल टीवी पर चरित्र हनन का आरोप

इस पूरे विवाद में सबसे अहम मोड़ तब आया, जब Love Gill की आधिकारिक टीम ने सोशल मीडिया पर बयान जारी किया। टीम ने वीकेंड का वार में हुई टिप्पणियों पर नाराजगी जताई और कहा कि नेशनल टेलीविजन पर Love Gill को इस तरह अकेले देखना, जहां उनके चरित्र पर सवाल उठाए जा रहे थे, बेहद दुखद था। टीम ने अपने बयान में भावनात्मक रूप से कहा कि किसी व्यक्ति के सहने की भी एक सीमा होती है। टीम के अनुसार, Love Gill अपने बचाव में वह सब कुछ नहीं कह पाईं, जो शायद वह कहना चाहती थीं। इस स्थिति को उनके परिवार के लिए भी बेहद मुश्किल बताया गया। बयान में सोशल मीडिया पर लोगों के व्यवहार पर भी सवाल उठाए गए। टीम का आरोप है कि कुछ इन्फ्लुएंसर और सोशल मीडिया यूजर्स किसी की परेशानी को लाइक्स, व्यूज और सुर्खियां पाने का जरिया बना लेते हैं।

/img/99/1793008722678
/img/99/1793008720992
/img/99/1793008718799

Bigg Boss 20 में आगे क्या होगा?

Love Gill और ScoutOP की दोस्ती पर उठे सवाल, काशी हिरानंदानी की नाराजगी और Love Gill की टीम का बयान- इन तीनों घटनाओं ने शो के इस विवाद को चर्चा का बड़ा विषय बना दिया है। अब दर्शकों की नजर इस बात पर है कि आने वाले एपिसोड में कंटेस्टेंट इस मुद्दे पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं और क्या रिश्तों को लेकर स्थिति साफ हो पाती है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

Latest Posts