Chhattisgarh: पिकअप के सीक्रेट चेंबर में मिले 4 करोड़ रुपए, रायपुर से नागपुर जा रही थी गाड़ी; पुलिस को हवाला के पैसे होने का शक

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पुलिस ने बोलेरो पिकअप के सीक्रेट चेंबर से 4 करोड़ रुपए नकद जब्त किए हैं। गाड़ी रायपुर से नागपुर जा रही थी। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर रकम के स्रोत की जांच शुरू कर दी है।
Chhattisgarh: पिकअप के सीक्रेट चेंबर में मिले 4 करोड़ रुपए, रायपुर से नागपुर जा रही थी गाड़ी; पुलिस को हवाला के पैसे होने का शक

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने एक बोलेरो मैक्स पिकअप से 4 करोड़ रुपए नकद जब्त किए हैं। यह रकम गाड़ी के पिछले हिस्से में बनाए गए सीक्रेट चेंबर में छिपाकर रखी गई थी। पुलिस ने पिकअप में सवार दो लोगों को हिरासत में लिया है। शुरुआती आशंका है कि यह हवाला की रकम हो सकती है, जिसे रायपुर से नागपुर ले जाया जा रहा था। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

जांच में मिला गाड़ी के अंदर सीक्रेट चेंबर

मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र के डबरापारा का है। पुलिस को 26 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे पिकअप में बड़ी मात्रा में नकदी ले जाए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने वाहन जांच के दौरान सफेद रंग की बोलेरो मैक्स पिकअप (CG 04 QU 5996) को रोका। गाड़ी रायपुर से नागपुर जा रही थी। तलाशी के दौरान पुलिस को पिकअप का पिछला हिस्सा बदला हुआ नजर आया। इसे इस तरह बंद किया गया था कि अंदर रखी चीजें बाहर से दिखाई न दें। बारीकी से जांच करने पर वहां एक सीक्रेट चेंबर मिला। इसे खोलने पर अंदर नकदी रखी हुई थी। गिनती करने पर कुल 4 करोड़ रुपए बरामद हुए।

/img/15/1792998949614

पिकअप सवार दो लोग हिरासत में

पुलिस के मुताबिक, गाड़ी में भवेशभाई जीनाभाई डाभी और विष्णुदेव दुबे सवार थे। डाभी पिकअप चला रहा था। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि रकम किसकी है और इसे नागपुर में किसे सौंपा जाना था।

/img/15/1792999033881

आयकर विभाग को दी जाएगी जानकारी

पुलिस यह भी पता लगा रही है कि गाड़ी में सीक्रेट चेंबर कब और किसने बनवाया था। इसके साथ ही नकदी के स्रोत और उससे जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है। रकम के स्रोत का पता लगाने के लिए मामले की जानकारी आयकर विभाग को भेजने की तैयारी है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts