भिंड में रफ्तार का कहर :नेशनल हाइवे पर बस-ईको वैन में आमने-सामने की भिड़ंत, 5 की मौत; कई घायल

भिंड जिले के नेशनल हाईवे-719 पर बस और ईको वैन की आमने-सामने भिड़ंत में 5 लोगों की मौत और 7 घायल हो गए। हादसा गोहद चौराहा थाना क्षेत्र में हुआ। तेज रफ्तार और अंधे मोड़ को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नेशनल हाइवे पर बस-ईको वैन में आमने-सामने की भिड़ंत, 5 की मौत; कई घायल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भिंड। मध्य प्रदेश की सड़कों पर तेज रफ्तार एक बार फिर मौत बनकर दौड़ी। भिंड जिले में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। ग्वालियर-इटावा को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-719 पर एक तेज रफ्तार बस और ईको वैन की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में 5 लोगों की जान चली गई, जबकि 7 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

    कहां और कैसे हुआ हादसा

    यह भीषण सड़क हादसा गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत छींमका गांव के पास रात करीब 2:30 बजे हुआ। पुलिस के अनुसार, ईको वैन ग्वालियर से सवारियों को लेकर भिंड की ओर आ रही थी। वहीं बस भिंड से ग्वालियर की ओर जा रही थी। अंधे मोड़ और तेज रफ्तार के कारण दोनों वाहनों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, ईको वैन पूरी तरह पिचक गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए।

    वाहन में फंसे कई शव

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई। वाहन के परखच्चे उड़ गए और कई शव बुरी तरह फंस गए, जिन्हें निकालने में पुलिस और स्थानीय लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

    हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

    घायलों का इलाज जारी

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। सभी घायलों को पहले जिला अस्पताल भिंड पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल मरीजों को ग्वालियर रेफर किया गया। फिलहाल ग्वालियर के अस्पतालों में इलाज जारी है।

    Uploaded media

    मृतकों और घायलों की पहचान

    थाना प्रभारी मनीष धाकड़ के अनुसार, अब तक दो मृतकों की पहचान हो पाई है-

    • अतुल शिवहरे, निवासी फूप
    • जगदीश भदौरिया, निवासी स्योड़ा गांव, अकोड़ा

    अन्य मृतकों की पहचान दस्तावेजों और वाहन नंबर के आधार पर की जा रही है।

    Featured News

    हादसे में घायल लोग

    1. केतु (10), निवासी मोरोली
    2. संतोष (37), निवासी मोरोली
    3. प्रदीप (22), निवासी चतुर्वेदी नगर, भिंड
    4. मेवाराम (61), निवासी धार का पुरा, गोहद
    5. रमलाक्खन (59), निवासी मेहगांव
    6. मीरा (61), निवासी भिंड
    7. सुखवीर (50), निवासी कल्याणपुरा, भिंड

    पुलिस जांच में क्या आया सामने

    भिंड के एसपी असीत यादव ने बताया कि, प्रारंभिक जांच में बस की रफ्तार काफी तेज थी। संभवतः चालक की लापरवाही से हादसा हुआ। दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में बहाल कर दिया गया।

    हादसों का हॉटस्पॉट बना NH-719

    स्थानीय लोगों का कहना है कि, यह हाईवे लंबे समय से हादसों का गवाह बन रहा है। सड़क चौड़ीकरण की मांग वर्षों से लंबित है। स्पीड ब्रेकर और चेतावनी संकेतों की भारी कमी है। संतों और ग्रामीणों के आंदोलन के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों का आरोप है कि, प्रशासन की अनदेखी के कारण रोज किसी न किसी की जान जा रही है।

    यह भी पढ़ें: Peoples Update Special : राजधानी में प्रभात फेरियों से जाग रही आस्था, सुबह के कदमताल से सुधर रही सेहत

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Latest Posts