Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Chhattisgarh Naxal Encounter : बीजापुर में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Follow on Google News
Chhattisgarh Naxal Encounter : बीजापुर में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। दो नक्सली ढेर हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बस्तर आईजी ने इन नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

रुक-रुककर हो रही फायरिंग

बीजापुर जिले के उसूर-बासागुड़ा-पामेड़ क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान के लिए भेजा गया था। अधिकारियों ने बताया कि दल जब सुबह करीब 11 बजे क्षेत्र में था, तब माओवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। क्षेत्र में मुठभेड़ जारी है और दोनों ओर से रूक-रूककर गोलीबारी हो रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक सभी जवानों के सुरक्षित होने की जानकारी मिली है।
फोर्स नियमित सर्चिंग ऑपरेशन पर निकली थी। हमारे सभी जवान पूरी तरह सुरक्षित हैं। जब जवान ऑपरेशन पूरा करके लौटेंगे तो पूरी जानकारी साझा की जाएगी। - राजेंद्र यादव, बीजापुर, पुलिस अधीक्षक
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts