Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छत्तीसगढ़ : दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर; इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

Follow on Google News
छत्तीसगढ़ : दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर; इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
दंतेवाड़ा/बीजापुर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा, बीजापुर और नारायणपुर जिले की सीमा पर सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है। 500 से अधिक जवानों ने इस इलाके को घेर लिया है। जवानों को सूचना मिली थी कि यहां नक्सलियों की गतिविधियां बढ़ी हुई हैं, जिसके बाद यह अभियान शुरू किया गया। अब तक तीन नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, सुरक्षाबलों ने उनके शव बरामद कर लिए हैं।

अब तक तीन नक्सली ढेर

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच गोलीबारी लगातार जारी है। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने मुठभेड़ की पुष्टि की और बताया कि, यह ऑपरेशन नक्सलियों के सफाए के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।

कैसे शुरू हुआ ऑपरेशन?

बस्तर क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन चल रहे हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि, भैरमगढ़ एरिया कमेटी के नक्सली दंतेवाड़ा और बीजापुर की सीमा पर छिपे हुए हैं। इस सूचना के बाद जवानों की टीमें वहां भेजी गईं। जब जवान इलाके में पहुंचे तो पहले से घात लगाए बैठे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने भी जबरदस्त कार्रवाई की।

हाल ही में मारे गए थे 30 नक्सली

20 मार्च को बीजापुर और कांकेर जिले में हुए ऑपरेशन में 30 नक्सलियों को मार गिराया गया था। बीजापुर में हुई मुठभेड़ में 26 नक्सली ढेर हुए थे और एक जवान शहीद हो गया था। कांकेर जिले में चार नक्सली मारे गए थे। गृह मंत्री ने इस सफलता को 'नक्सलमुक्त भारत' अभियान की बड़ी जीत बताया था।

नक्सलियों पर बढ़ा दबाव

सरकार ने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया है कि, 31 मार्च 2025 तक नक्सलियों के खात्मे के लिए बड़े अभियान चलाए जाएंगे। गृह मंत्रालय और राज्य सरकार की रणनीति के तहत लगातार ऑपरेशन किए जा रहे हैं। बीते कुछ महीनों में सुरक्षाबलों ने नक्सल प्रभावित इलाकों में अपना दबदबा बढ़ाया है। इस ऑपरेशन से नक्सली गुटों में हड़कंप मच गया है और उनके लिए सुरक्षित ठिकाने कम हो रहे हैं।

अभी क्या स्थिति है?

फायरिंग अभी भी जारी है और सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर रखी है। अभियान के पूरा होने के बाद ही कुल मारे गए नक्सलियों की संख्या स्पष्ट हो पाएगी। सुरक्षाबलों को उम्मीद है कि इस ऑपरेशन में कई और नक्सलियों का सफाया होगा।

क्या कहते हैं अधिकारी?

दंतेवाड़ा के एसपी गौरव राय ने कहा, "सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को चारों ओर से घेर लिया है। यह ऑपरेशन बड़ा साबित होगा और हमें उम्मीद है कि इससे नक्सली गुटों को भारी नुकसान पहुंचेगा।" इस ऑपरेशन से सुरक्षाबलों की स्थिति और मजबूत हुई है और आने वाले दिनों में नक्सल प्रभावित इलाकों में और भी सख्त अभियान चलाए जाएंगे। ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ : कांकेर में पुलिस-माओवादी मुठभेड़, मारे गए एक महिला समेत चार नक्सलियों में दो की पहचान
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts