PlayBreaking News

सोशल मीडिया की सनक ने ली जान!दोस्त बनाते रहे रील, युवक डूबता रहा; सामने आया VIDEO

कोरबा में रील बनाने के दौरान 25 वर्षीय युवक निखिल सिंह की अहिरन नदी में डूबने से मौत हो गई। युवक करीब 3 मिनट तक पानी में संघर्ष करता रहा, जबकि दोस्त वीडियो बनाते रहे। 48 घंटे बाद शव बरामद हुआ।
Follow on Google News
दोस्त बनाते रहे रील, युवक डूबता रहा; सामने आया VIDEO

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सोशल मीडिया के लिए रील बनाने का शौक एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। अहिरन नदी में छलांग लगाने के बाद युवक पानी में डूबता रहा, लेकिन किनारे खड़े दोस्त उसे बचाने के बजाय वीडियो बनाते रहे। इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है। मृतक की पहचान निखिल सिंह (25) के रूप में हुई है। उसका शव 48 घंटे बाद नदी से बरामद किया गया। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है।

रील बनाने के लिए नदी में लगाई छलांग

जानकारी के मुताबिक, निखिल सिंह SECL कुसमुंडा में पदस्थ डंपर ऑपरेटर का बेटा था। मंगलवार दोपहर वह अपने तीन दोस्तों के साथ अहिरन नदी में नहाने गया था। नहाते समय उसने रील बनाने के लिए ऊंचाई से नदी में छलांग लगाई। उसके दोस्त मोबाइल से वीडियो शूट करने लगे।

3 मिनट तक पानी में हाथ-पैर मारता रहा युवक

सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि छलांग लगाने के बाद निखिल करीब 3 मिनट तक पानी में हाथ-पैर मारता रहा। दोस्तों को लगा कि वह मजाक और मस्ती कर रहा है, इसलिए किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। कुछ देर बाद जब वह पूरी तरह पानी में डूब गया, तब दोस्तों को हादसे का एहसास हुआ।

48 घंटे बाद मिला शव

घटना के बाद दोस्तों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और गोताखोरों की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। लगातार दो दिनों तक नदी में तलाश की गई। बुधवार को खराब मौसम के कारण रेस्क्यू में परेशानी आई, लेकिन कुछ समय बाद निखिल का शव पानी की सतह पर दिखाई दिया। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ें: संपत्ति विवाद में कत्लेआम? जांजगीर में एक ही परिवार के 4 लोगों की कुल्हाड़ी से हत्या, पुरानी रंजिश से जुड़ रहे तार

रेस्क्यू टीम को भी हुई परेशानी

बचाव अभियान के दौरान बिलासपुर से आई NDRF टीम को जरूरी संसाधनों की कमी का सामना करना पड़ा। टीम के पास ऑक्सीजन सिलेंडर और वॉटरप्रूफ कैमरे जैसे उपकरण पर्याप्त नहीं थे, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन प्रभावित हुआ। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts