Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

झपकी बनी जानलेवा!कोरबा में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा और नाती की मौत

छत्तीसगढ़ के कोरबा में भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। चौथिया कार्यक्रम से लौट रही कार डिवाइडर से टकराकर ट्रक में जा घुसी। मृतकों में मां, बेटा और ढाई साल का नाती शामिल हैं। हादसे की वजह चालक को आई झपकी बताई जा रही है।
कोरबा में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा और नाती की मौत

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। उरगा थाना क्षेत्र में फरसवनी टोल नाका के पास एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और फिर चलती ट्रक के पीछे जा घुसी। इस हादसे में मोंगरा सोनी (45), देवेंद्र सोनी (22) और ढाई साल के प्रियांश की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों रिश्ते में मां, बेटा और नाती थे। वहीं, कार सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

Korba-Accident

घायल को बिलासपुर रेफर किया

चौथिया कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार, कोरबा के बुधवारी इलाके में रहने वाला सोनी परिवार चांपा में चौथिया कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहा था। कार्यक्रम के बाद रात करीब 2 बजे सभी लोग कार से घर आ रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

/img/15/1777366338920

कार के उड़े परखच्चे

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पहले कार डिवाइडर से टकराई, फिर पलटी और उसके बाद ट्रक में जा घुसी।

मोंगरा सोनी और प्रियांश के शव बीडीएम अस्पताल चांपा में रखे गए हैं, जबकि देवेंद्र सोनी का शव जिला अस्पताल जांजगीर में है।

ये भी पढ़ें: कुछ ही पलों में सब कुछ खत्म… निवाड़ी में खड़े ट्रॉले में घुसा डंपर, जीजा-साले की जिंदा जलकर मौत

शादी के बाद मातम में बदला घर

वार्ड पार्षद के अनुसार, दो दिन पहले ही परिवार में बेटी की शादी हुई थी। चौथिया कार्यक्रम से लौटते समय यह हादसा हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। मृतक परिवार टेंट हाउस का काम करता था।

/img/15/1777366450869

झपकी बनी हादसे की वजह

पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक को झपकी आने के कारण कार अनियंत्रित हो गई, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts