कुछ ही पलों में सब कुछ खत्म…निवाड़ी में खड़े ट्रॉले में घुसा डंपर, जीजा-साले की जिंदा जलकर मौत

निवाड़ी में देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ, जहां खड़े ट्रॉले में तेज रफ्तार डंपर घुस गया। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई, जिसमें ड्राइवर और क्लीनर जिंदा जल गए। दोनों रिश्ते में जीजा-साले थे। चार दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जांच में लापरवाही और तेज रफ्तार हादसे की वजह मानी जा रही है।
Follow on Google News
निवाड़ी में खड़े ट्रॉले में घुसा डंपर, जीजा-साले की जिंदा जलकर मौत

निवाड़ी जिले में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 12:30 बजे बड़ा हादसा हो गया। बड़े तालाब के पास सड़क किनारे खड़े ट्रॉले में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई। हादसे में डंपर के ड्राइवर और क्लीनर जिंदा जल गए। दोनों रिश्ते में जीजा-साले थे। मृतकों की पहचान राजा अहिरवार (32) और गोपाल अहिरवार के रूप में हुई है। दोनों दमोह जिले के नरसिंहगढ़ क्षेत्र के रहने वाले थे।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

राजा अहिरवार के परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है, जबकि गोपाल अहिरवार का एक बेटा है। इस हादसे के बाद परिवारों में शोक का माहौल है।

टक्कर के बाद डंपर के केबिन में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब चार दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

काफी देर तक फंसे रहे शव

आग इतनी तेज थी कि दोनों के शव डंपर के केबिन में करीब एक घंटे तक फंसे रहे। बाद में क्रेन की मदद से केबिन हटाकर शवों को बाहर निकाला गया।

Breaking News

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, पीटी कॉलेज के पास ट्रॉला सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आ रहा डंपर उसमें जा घुसा। डंपर में सीमेंट बनाने में इस्तेमाल होने वाली राख भरी थी, जो टक्कर के बाद सड़क पर फैल गई और आग तेजी से फैल गई।

लापरवाही बनी हादसे की वजह

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रॉला चालक ने वाहन की लाइट चालू नहीं रखी थी। इसी कारण पीछे से आ रहे डंपर को ट्रॉला दिखाई नहीं दिया और यह हादसा हो गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक को नियंत्रित किया और हालात सामान्य किए। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए निवाड़ी जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts