Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छत्तीसगढ़ में युवक ने मचाया कत्लेआम, एक ही परिवार के 5 लोगों को कुल्हाड़ी से काट डाला, फिर खुद फंदे पर झूला

Follow on Google News
छत्तीसगढ़ में युवक ने मचाया कत्लेआम, एक ही परिवार के 5 लोगों को कुल्हाड़ी से काट डाला, फिर खुद फंदे पर झूला
सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में शनिवार को एक युवक ने एक परिवार की 5 लोगों की हत्या कर दी। इस नृशंस हत्याकांड के बाद हत्यारे ने खुद भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल है। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे और मामले की जांच की जा रही है। ये पूरा मामला सलीहा थाना क्षेत्र के थरगांव का है।

हथौड़ा और कुल्हाड़ी से किया वार

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के अनुसार, यह घटना सलिहा थाना क्षेत्र के ग्राम थरगांव (चादंन) का है, जहां एक ही परिवार के 5 लोगों की टांगी (कुल्हाड़ी) और हथौड़े से एक व्यक्ति ने हत्या कर दी। मृतकों में तीन महिलाएं, एक बच्चा और एक पुरुष शामिल है। उसके बाद हत्यारे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोपी का नाम मनोज साहू उर्फ़ पप्पू टेलर बताया जा रहा है। मृतकों में हेमलाल साहू, जागमुखी साहू, पुत्री मीरा साहू, पुत्री ममता और उसका पुत्र पांच वर्षीय बालक शामिल है।

प्रेम-प्रसंग का मामला आया सामने

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एफएसएल की टीम भी पहुंच गई है। हत्याकांड का सभी एंगल से जांच किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार हत्यारा मृतक के परिवार की एक युवती से प्रेम करता था। युवती की शादी कहीं और तय हो जाने से वह नाराज चल रहा था। बदला लेने की नियत से आरोपी ने परिवार के 5 लोगों की हत्या की, फिर खुद भी आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ये भी पढ़ें- इंदौर : हत्या या आत्महत्या..! युवक की फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश, पहन रखी थी साड़ी, चूड़ी, बंधे हुए मिले मेंहदी लगे हाथ, आंख पर पट्टी और फर्श पर खून…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts