Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG News:इबोला संक्रमण को लेकर छत्तीसगढ़ में अलर्ट, रायपुर एयरपोर्ट पर निगरानी बढ़ाई गई

दुनियाभर में इबोला संक्रमण को लेकर बढ़ती चिंता के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग ने रायपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों की स्क्रीनिंग और स्वास्थ्य निगरानी को लेकर नई एडवाइजरी जारी की है। अधिकारियों को किसी भी संदिग्ध मरीज की तुरंत पहचान और रिपोर्टिंग के निर्देश दिए गए हैं।
इबोला संक्रमण को लेकर छत्तीसगढ़ में अलर्ट, रायपुर एयरपोर्ट पर निगरानी बढ़ाई गई

रायपुर। स्वास्थ्य विभाग ने एयरपोर्ट पर एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं, जो यात्रियों की जांच और आपातकालीन प्रबंधन का समन्वय करेगा। इबोला के संभावित लक्षणों पर विशेष नजर रखने को कहा गया है। किसी भी संदिग्ध मामले में तत्काल स्वास्थ्य विभाग को सूचना देने के निर्देश जारी किए गए हैं। 

रायपुर एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई निगरानी

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पर यात्रियों की निगरानी को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम यानी IDSP के तहत यह एडवाइजरी लागू की गई है। अधिकारियों को कहा गया है कि एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों की नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही किसी भी संदिग्ध लक्षण वाले व्यक्ति की तुरंत पहचान की जाए। स्वास्थ्य विभाग ने इस पूरी प्रक्रिया को गंभीरता से लागू करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा मौत मामला: एमपी हाईकोर्ट ने गिरिबाला सिंह को भेजा नोटिस, 27 मई को अगली सुनवाई

एयरपोर्ट पर नोडल अधिकारी नियुक्ति करने के निर्देश 

25 मई को जारी आदेश में एयरपोर्ट पर एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। यह अधिकारी यात्रियों की स्वास्थ्य निगरानी और आपातकालीन व्यवस्था का संचालन करेगा। किसी भी यात्री में संक्रमण जैसे लक्षण मिलने पर तुरंत संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों को जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर आइसोलेशन और रेफरल की व्यवस्था भी की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने सभी एजेंसियों को अलर्ट मोड में रहने को कहा है।

लक्षण दिखने पर स्वास्थ्य विभाग को सूचना दें 

एडवाइजरी में इबोला संक्रमण से जुड़े प्रमुख लक्षणों का भी उल्लेख किया गया है। इनमें तेज बुखार, कमजोरी, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द और गले में खराश शामिल हैं। इसके अलावा उल्टी, दस्त, पेट दर्द, त्वचा पर चकत्ते और आंखों का लाल होना भी संक्रमण के संकेत माने गए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे किसी भी लक्षण वाले यात्री पर विशेष नजर रखी जाए। संदिग्ध मामलों में तुरंत मेडिकल जांच शुरू की जाएगी।

ये भी पढ़ें: Anu Meena Case : बच्चों के सामने जूतों से पिटाई! पत्नी के मुंह पर थूका, अनु मीणा केस में CCTV से खुले कई राज

एहतियात के तौर पर जारी की गई एडवाइजरी

स्वास्थ्य विभाग ने साफ किया है कि फिलहाल यह एडवाइजरी पूरी तरह एहतियाती कदम के रूप में जारी की गई है। इसका उद्देश्य किसी भी संभावित संक्रमण को फैलने से पहले रोकना और समय रहते जरूरी कदम उठाना है। इस आदेश की प्रतियां मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी समेत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को भी भेजी गई हैं। देशभर में बढ़ती सतर्कता के बीच छत्तीसगढ़ सरकार भी अंतरराष्ट्रीय संक्रामक रोगों को लेकर निगरानी मजबूत करने में जुटी हुई है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts