Anu Meena Case :बच्चों के सामने जूतों से पिटाई! पत्नी के मुंह पर थूका, अनु मीणा केस में CCTV से खुले कई राज

पुलिस के अनुसार, अनु मीणा की मौत के बाद उनके 10 साल के बेटे माहिर ने मां के मोबाइल का पासवर्ड खोला। इसके बाद फोन की गैलरी से यह वीडियो मिला। जांच एजेंसियों ने मोबाइल फोन, वीडियो फुटेज और CCTV रिकॉर्ड अपने कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच शुरू कर दी है।
बच्चों के सामने जूतों से पिटाई! पत्नी के मुंह पर थूका, अनु मीणा केस में CCTV से खुले कई राज

जयपुर के चर्चित अनु मीणा सुसाइड केस में पुलिस जांच के बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसने मामले को नया मोड़ दे दिया है। अनु मीणा के पति गौतम मीणा राजस्थान PWD में एक्सईएन (अधिशासी अभियंता) हैं। 7 अप्रैल को अनु मीणा की मौत के बाद परिवार ने पति पर घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए थे। अब सामने आए वीडियो को इस केस का अहम सबूत माना जा रहा है।

आखिर CCTV में ऐसा क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में गौतम मीणा कथित तौर पर पत्नी अनु मीणा के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहा है। इस वीडियो में दावा किया गया है कि बच्चों की मौजूदगी में पति ने अनु के साथ हिंसक व्यवहार किया।
परिजनों के मुताबिक, वीडियो में अनु को जूते से मारने और उनके चेहरे पर थूकने जैसी घटनाएं भी रिकॉर्ड हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस दौरान उनका बच्चा भी वहीं मौजूद था और पूरे घटनाक्रम को देख रहा था।

Twitter Post

कैसे सामने आया वीडियो?

पुलिस के अनुसार, अनु मीणा की मौत के बाद उनके 10 साल के बेटे माहिर ने मां के मोबाइल का पासवर्ड खोला। इसके बाद फोन की गैलरी से यह वीडियो मिला। जांच एजेंसियों ने मोबाइल फोन, वीडियो फुटेज और CCTV रिकॉर्ड अपने कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब डिजिटल सबूतों की जांच के जरिए घटनाओं की टाइमलाइन तैयार कर रही है।

Featured News

मृतका की मां और बच्चों ने दर्ज कराएं बयान

मुहाना थाना पुलिस और एसीपी मानसरोवर आदित्य काकड़े मामले की जांच कर रहे हैं। मृतका की मां और भाई ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि 2015 में शादी के बाद से ही दंपती के बीच विवाद चल रहा था। परिवार का आरोप है कि अनु लंबे समय से मानसिक तनाव में थीं।

पुलिस के सामने दर्ज बयान में 10 साल के बेटे माहिर और 8 साल की बेटी समायरा ने भी घर में अक्सर झगड़े और मारपीट होने की बात कही है। बच्चों ने यह भी बताया कि सिर्फ घर में ही नहीं, बल्कि बाहर घूमने या टूर के दौरान भी विवाद होते थे।

कौन हैं गौतम मीणा?

गौतम मीणा PWD में एक्सईएन पद पर तैनात हैं। पुलिस के मुताबिक, 15 मई को FIR दर्ज होने के बाद भी उनसे पूछताछ नहीं हो सकी है। मानसरोवर स्थित उनका घर घटना के बाद से बंद पड़ा है। पड़ोसियों के अनुसार, परिवार 2020 से यहां रह रहा था। फिलहाल दोनों बच्चे अपने नाना-नानी के पास हैं।

पुलिस ने विभिन्न धाराओं में दर्ज किया केस

पुलिस ने गौतम मीणा के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा और आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में केस दर्ज किया है। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है और उसकी तलाश में कई जगह दबिश दी जा रही है।

इस मामले में सबसे बड़ा खुलासा अनु के मोबाइल से मिला वीडियो बना है। पुलिस मान रही है कि डिजिटल रिकॉर्ड, बच्चों के बयान और परिवार की शिकायत जांच की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts