Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG News;छत्तीसगढ़ को भारतनेट के तहत मिले 3 हजार 942 करोड़ रुपए, 11 हजार से अधिक पंचायतों को होगा फायदा

छत्तीसगढ़ को संचार मंत्रालय द्वारा संशोधित भारतनेट प्रोग्राम के तहत ₹3,942 करोड़ की स्वीकृति मिली है। इस योजना के अंतर्गत राज्य की 11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी आधारित नेटवर्क से जोड़ा जाएगा।
छत्तीसगढ़ को भारतनेट के तहत मिले 3 हजार 942 करोड़ रुपए, 11 हजार से अधिक पंचायतों को होगा फायदा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रायपुर। डिजिटल क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। केंद्रीय संचार मंत्रालय द्वारा प्रदेश को संशोधित भारतनेट प्रोग्राम (Amended BharatNet Program - ABP) के अंतर्गत राज्य के लिए 3 हजार 942 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह निवेश राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति को नई गति देने वाला साबित हो सकता है।

    क्या है रिंग टोपोलॉजी तकनीक

    इस परियोजना के तहत प्रदेश की 11 हजार 682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी आधारित नेटवर्क संरचना से जोड़ा जाएगा। रिंग टोपोलॉजी तकनीक नेटवर्क को अधिक विश्वसनीय, सुरक्षित और निर्बाध बनाती है। यदि किसी एक बिंदु पर तकनीकी बाधा उत्पन्न होती है तो डेटा का प्रवाह वैकल्पिक मार्ग से जारी रहता है, जिससे सेवाएं प्रभावित नहीं होतीं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिर और गुणवत्तापूर्ण इंटरनेट कनेक्टिविटी सुनिश्चित की जा सकेगी।

    ये भी पढ़ें: भूपेश बघेल ; अमेरिका डॉलर को बचाने 'दुनियाभर से उलझ रहा', ऑयल संपन्न देशों पर जबरन दबदबा जमाने में लगा

    गांवों में कनेक्टविटी बढ़ेगी

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस स्वीकृति को ग्रामीण डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से ई-गवर्नेंस सेवाओं का दायरा बढ़ेगा और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीण नागरिकों तक तेजी से पहुंचेगा। ऑनलाइन शिक्षा को मजबूती मिलेगी, जिससे सुदूर अंचलों के विद्यार्थी भी डिजिटल माध्यम से बेहतर अध्ययन सामग्री प्राप्त कर सकेंगे। टेली मेडिसिन सेवाओं के विस्तार से गांवों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच आसान होगी और विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श भी उपलब्ध हो सकेगा।

    Twitter Post

     

    मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि डिजिटल कनेक्टिविटी केवल इंटरनेट सुविधा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विकसित छत्तीसगढ़ की नई जीवनरेखा है। इससे शासन प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी, सेवाओं की डिलीवरी तेज और प्रभावी होगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों को डिजिटल अर्थव्यवस्था से जोड़ा जा सकेगा। इससे स्थानीय युवाओं, स्टार्टअप्स और उद्यमियों के लिए नए अवसरों का सृजन होगा और स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री साय ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रति आभार जताया है।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts