Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भूपेश बघेल ;अमेरिका डॉलर को बचाने 'दुनियाभर से उलझ रहा', ऑयल संपन्न देशों पर जबरन दबदबा जमाने में लगा

भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बारे में बताते हुए कहा कि उन्हें कभी मौनमोहन सिंह कहा जाता था, लेकिन जब वे बोलते थे तो पूरी दुनिया उन्हें सुनती थी। लेकिन आज के हालात इसके विपरीत दिखाई दे रहे हैं।
अमेरिका डॉलर को बचाने 'दुनियाभर से उलझ रहा', ऑयल संपन्न देशों पर जबरन दबदबा जमाने में लगा

भिलाई। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भिलाई में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में वर्तमान की चल रही वैश्विक राजनीति को लेकर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि आज अगर दुनिया में कोई देश सबसे ज्यादा डरा हुआ है तो वह अमेरिका है और उसे सबसे अधिक चिंता डॉलर की है। बघेल के मुताबिक, इसी कारण अमेरिका दुनिया के तेल संसाधनों पर कंट्रोल करना चाहता है और जहां-जहां तेल है, वहां किसी न किसी रूप में दखल दे रहा है।

आगे वे कहते हैं..बात चाहे वेनेजुएला की हो, ईरान या फिर भारत को धमकाने की बात, अमेरिका की हर रणनीति के पीछे डॉलर को बचाने की मंशा है। और वो इसी कदम पर दुनिया में अपनी शक्ति गलत तरीके से दिखा रहा है।

‘एपस्टीन फाइल’ से ध्यान भटकाने नई साजिश रची गई

भूपेश बघेल ने ईरान, इजराइल और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच चल रहे तनाव का जिक्र करते हुए कहा कि इस संघर्ष को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। बता दें इन देशों में बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय रहते हैं, ऐसे में उनकी जान का खतरा भी ज्यादा मंडरा रहा है। लेकिन तनावपूर्ण माहौल में भला कभी कौ किसकी सुना है।

वहीं उन्होंने आगे आरोप लगाया कि चर्चित ‘एपस्टीन फाइल’ से ध्यान भटकाने के लिए वैश्विक स्तर पर तनाव बढ़ाया जा रहा है। उनके अनुसार, कुछ लोग खुद को बचाने के लिए दुनिया में अशांति का माहौल बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें: CG News : कौन हैं छत्तीसगढ़ की लक्ष्मी वर्मा जिन्होंने तय किया पार्षद से राज्यसभा की प्रत्याशी तक का सफर

ट्रंप और हमारे वाले भी इससे नहीं बच पाएंगे- बघेल

अपने बयान में बघेल ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम लेते हुए कहा कि वे भी इससे बच नहीं पाएंगे। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री की ओर इशारा करते हुए कहा कि “हमारा वाला भी बिल्कुल नहीं बच पाएगा।” हालांकि उन्होंने किसी का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया, लेकिन उनके बयान को राजनीतिक तौर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भूपेश बघेल के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है और इसे आगामी चुनावी माहौल से जोड़कर देखा जा रहा है।

पूर्व सीएम की 3 बड़ी बातें-

56 इंच का सीना वाले मौन बैठे

भूपेश बघेल ने PM मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग 56 इंच का सीना और विश्वगुरु बनने की बात करते थे, उनके मुंह से आज एक शब्द भी नहीं निकल रहा है।उन्होंने बिना नाम लिए प्रधानमंत्री की ओर इशारा करते हुए कहा कि देश की जनता इंतजार कर रही है कि वे मौजूदा हालात पर कुछ बोलें, लेकिन अभी पूरी तरह मौन दिखाई दे रहे हैं।

पूरी दुनिया मनमोहन सिंह को सुनती थी

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का उल्लेख करते हुए बघेल ने कहा कि उन्हें कभी मौनमोहन सिंह कहा जाता था, लेकिन जब वे बोलते थे तो पूरी दुनिया उन्हें सुनती थी।बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि मौजूदा समय में प्रधानमंत्री की आवाज सुनाई ही नहीं दे रही है।

पेट्रोल-डीजल पर भी केंद्र को घेरा

भूपेश बघेल ने पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम लेते हुए कहा कि उनकी स्थिति भी ठीक नहीं है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि डीजल और पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी होती है तो इससे ब्लैक मार्केटिंग की स्थिति पैदा हो सकती है। उनके इस बयान के बाद सियासी बहस और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts