Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Chhattisgarh Assembly Monsoon Session :छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 से 17 जुलाई तक चलेगा। पांच दिवसीय सत्र में कानून-व्यवस्था, किसानों की समस्याएं, हसदेव जंगल कटाई, स्कूलों में मंत्र-पाठ और अन्य अहम मुद्दों पर सरकार और विपक्ष के बीच चर्चा होने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
छत्तीसगढ़ विधानसभा

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू होकर 17 जुलाई तक चलेगा। विधानसभा सचिवालय ने सत्र की अधिसूचना और कार्यसूची जारी कर दी है। पांच दिनों तक चलने वाले इस सत्र में कुल पांच बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिनमें प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य और वित्तीय मामलों पर चर्चा होगी।

पहले चार दिन होंगे प्रश्नोत्तर और शासकीय कार्य

जारी कार्यक्रम के अनुसार सत्र के पहले चार दिनों में प्रश्नोत्तर काल और शासकीय कार्य लिए जाएंगे। वहीं 17 जुलाई को अंतिम दिन प्रश्नोत्तर और शासकीय कार्यों के साथ गैर-शासकीय कार्य भी सदन में रखे जाएंगे।

सरकार योजनाओं और उपलब्धियों का देगी ब्यौरा

मानसून सत्र में राज्य सरकार अपनी विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी सदन में प्रस्तुत करेगी। इसके साथ ही वित्तीय और अन्य महत्वपूर्ण शासकीय कार्य भी संपादित किए जाएंगे।

/img/15/1781520670757

विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में

सत्र के दौरान विपक्ष कानून-व्यवस्था, किसानों की समस्याएं, बिजली-पानी की व्यवस्था, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं समेत विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी कर रहा है। कई हालिया विवादों को लेकर भी विपक्ष सवाल उठा सकता है।

/img/15/1781520685184

इन मुद्दों पर हो सकती है तीखी बहस

मानसून सत्र में स्कूलों में मंत्र-पाठ के आदेश, हसदेव क्षेत्र में जंगल कटाई, शराब दुकानों में ओवररेटिंग, किसानों की समस्याएं, नगरीय निकायों के मुद्दे और विभिन्न विभागों से जुड़े विवादों पर चर्चा होने की संभावना है। इन विषयों को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिल सकती है।

सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग उठ सकती है

विधानसभा का यह सत्र केवल पांच दिनों का है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि विपक्ष सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग भी उठा सकता है, ताकि अधिक से अधिक मुद्दों पर चर्चा हो सके।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts