Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत

पोला उत्सव में शामिल होने नागपुर जा रही थी महिलाओं की टोली,ट्रक से टक्कर के बाद मचा कोहराम, महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर आधी रात भीषण सड़क हादसा हुआ। लखनी तालुका के पिंपलगांव रोड पर भाऊ ढाबा के पास पिकअप और ट्रक की जोरदार टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ की 19 महिलाएं पोला उत्सव में शामिल होने नागपुर जा रही थीं।
महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत

रायपुर: महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने छत्तीसगढ़ के कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। पोला उत्सव में शामिल होने नागपुर जा रही पिकअप वाहन की ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में तीन मासूम बच्चे भी शामिल हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक मृतकों में कवर्धा और खैरागढ़ क्षेत्र के लोग शामिल हैं।

आधी रात का भयावह हादसा

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर आधी रात हुए भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के कवर्धा क्षेत्र से जुड़े 9 लोगों की मौत हो गई। हादसा लखनी तालुका के पिंपलगांव रोड पर भाऊ ढाबा के पास हुआ, जहां पिकअप और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई।

/img/129/1789129337619

ये भी पढ़ें: गुरु बालदास के बड़े बेटे ढाल दास ने थामा कांग्रेस का हाथ, मंत्री खुशवंत साहब के हैं बड़े भाई

नागपुर जा रही थी महिलाओं की टोली

मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ की 19 महिलाएं पोला उत्सव में शामिल होने के लिए पिकअप वाहन से नागपुर जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

8 की मौके पर मौत, एक ने अस्पताल में तोड़ा दम

हादसा इतना भीषण था कि 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक महिला ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में तीन छोटे बच्चों की भी मौत हुई है। करीब 9 घायलों को गंभीर हालत में भंडारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

/img/129/1789129391265

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ समेत देशभर में आज बैंक बंद,5 दिन वर्किंग की मांग पर बैंककर्मी ने किया प्रदर्शन

ट्रक से पीछे से टकराई पिकअप

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन ट्रक क्रमांक UP 72 BT 7974 से पीछे से जा टकराया। तेज रफ्तार में हुई टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

कवर्धा से जुड़े पांच मृतक

बताया जा रहा है कि मृतकों में पांच लोग कवर्धा जिले के लोहारा विकासखंड क्षेत्र के रहने वाले हैं। हादसे की सूचना के बाद संबंधित परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

ये भी पढ़ें: केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का छत्तीसगढ़ दौरा आज, PM आवास के लाभार्थियों को सौंपेंगे घर की चाबी

तीन मासूम भी हादसे का शिकार

इस दर्दनाक हादसे में तीन बच्चों की भी जान चली गई। मृतकों में चिचोला, खैरागढ़ क्षेत्र से जुड़े चार और छह साल के बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है।

सामने आए मृतकों के नाम

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों में अब तक निम्न नाम सामने आए हैं—

जंबाई रामावतार वर्मा, भांडेवाड़ी, नागपुर

मीनाक्षी राजकुमार वर्मा

धैर्य रूपेश उये, उम्र 4 वर्ष, चिचोला (खैरागढ़)

स्वीटी रूपेश उइके, उम्र 6 वर्ष, चिचोला (खैरागढ़)

गायत्री रूपेश उइके, उम्र 30 वर्ष, चिचोला (खैरागढ़)

गणेशिया अरावत पटेल, उम्र 22 वर्ष, बांधटोला (कवर्धा)

सरिता विजय वर्मा, उम्र 30 वर्ष, लोहारा (कवर्धा)

नोट: उपलब्ध जानकारी में फिलहाल 7 मृतकों के नाम सामने आए हैं। शेष मृतकों की पहचान/नाम की आधिकारिक पुष्टि होने पर खबर अपडेट की जा सकती है।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में हनुमान अंश हुई Tax Free,CM साय ने परिवार संग देखी फिल्म,राज्यपाल और रमन सिंह भी पहुंचे

9 लोगों की मौत से छत्तीसगढ़ में शोक

नागपुर-रायपुर हाईवे पर हुए इस दर्दनाक हादसे की खबर छत्तीसगढ़ पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। एक साथ कई परिवारों के उजड़ने से इलाके में मातम का माहौल है। हादसे की विस्तृत परिस्थितियों और घायलों की स्थिति से जुड़ी जानकारी का अपडेट सामने आना बाकी है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts