Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का छत्तीसगढ़ दौरा आज, PM आवास के लाभार्थियों को सौंपेंगे घर की चाबी

जेठा में गृह प्रवेश से लेकर लखपति दीदी सम्मेलन तक, ग्रामीण विकास पर रहेगा फोकस,केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जेठा दौरे पर रहेंगे। वे प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होकर लाभार्थियों को नए घरों की चाबी सौंपेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत प्रदेश सरकार के मंत्री और पंचायत प्रतिनिधि कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का छत्तीसगढ़ दौरा आज, PM आवास के लाभार्थियों को सौंपेंगे घर की चाबी

रायपुर: केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। उनका मुख्य कार्यक्रम सक्ती जिले के जेठा में होगा। यहां वे प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होकर लाभार्थियों को नए घरों की चाबी सौंपेंगे। इसके अलावा पंचायत पदाधिकारियों की कॉन्फ्रेंस और लखपति दीदी सम्मेलन में भी हिस्सा लेकर ग्रामीण विकास एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों पर संवाद करेंगे।

जेठा में PM आवास का बड़ा कार्यक्रम

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर करीब 12 बजे सक्ती जिले के जेठा पहुंचेंगे। यहां प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में वे योजना के लाभार्थियों को उनके पक्के घरों की चाबी सौंपेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश सरकार के मंत्री, पंचायत प्रतिनिधि और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।

/img/129/1789105116017

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में हनुमान अंश हुई Tax Free,CM साय ने परिवार संग देखी फिल्म,राज्यपाल और रमन सिंह भी पहुंचे

घर की चाबी से बदलेगी तस्वीर

PM आवास योजना-ग्रामीण के तहत पक्के मकान का सपना पूरा होने वाले परिवारों के लिए यह कार्यक्रम खास माना जा रहा है। गृह प्रवेश के जरिए सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आवास सुविधा को लेकर अपनी उपलब्धियों को भी सामने रखेगी।

छत्तीसगढ़ में 20.53 लाख से ज्यादा PM आवास पूरे

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत छत्तीसगढ़ में वर्ष 2014-15 से अब तक 25,13,351 आवासों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इनमें से 24,53,466 आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक 20,53,927 मकानों का निर्माण पूरा हो चुका है। आवास निर्माण पर केंद्र सरकार की ओर से अब तक 16,853.73 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

/img/129/1789105118871

यह भी पढ़ें: दंतेवाड़ा CISF कैंप में राइफल की सफाई के दौरान हुई फायरिंग,हेड कॉन्स्टेबल की मौत

केंद्र-राज्य मिलकर खर्च कर चुके हैं हजारों करोड़

केंद्र और राज्य की हिस्सेदारी को मिलाकर प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत अब तक 25,504.76 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। इससे प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में बड़ी संख्या में परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध हुए हैं।

2026-27 में 3.65 लाख नए आवास का लक्ष्य

नए वित्त वर्ष 2026-27 में भी ग्रामीण आवास अभियान को गति देने की तैयारी है। छत्तीसगढ़ को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 3,65,179 नए आवासों का लक्ष्य दिया गया है। इन आवासों का निर्माण आवास+ 2024 सर्वेक्षण सूची में शामिल पात्र परिवारों के लिए किया जाएगा। नए मकानों के निर्माण पर करीब 4,382.15 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें: अंबिकापुर की बदहाल सड़कों पर फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने किया मंत्री के बंगले का घेराव,मंत्री बोले- ‘मैं खुद शर्मिंदा हूं’

ग्रामीण परिवारों को बड़ी उम्मीद

नए लक्ष्य से उन पात्र परिवारों को फायदा मिलने की उम्मीद है, जो अब भी पक्के घर के इंतजार में हैं। सरकार की योजना ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण अभियान को और तेज करने की है।

पंचायत प्रतिनिधियों से सीधे संवाद करेंगे शिवराज

जेठा में केंद्रीय मंत्री पंचायत पदाधिकारियों की कॉन्फ्रेंस में भी शामिल होंगे। इस दौरान पंचायत स्तर पर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन, ग्रामीण विकास और स्थानीय प्रशासन से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी।

यह भी पढ़ें: 2 साल की मासूम को आग में झोंकने का आरोप, इलाज के दौरान दर्दनाक मौत,चाचा गिरफ्तार

गांवों की योजनाओं पर होगा फोकस

सम्मेलन में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ जमीनी स्तर पर सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर संवाद किया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों की जरूरतों और योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े मुद्दों को सामने रखने का अवसर मिलेगा।

लखपति दीदी सम्मेलन में महिलाओं से संवाद

शिवराज सिंह चौहान अपने दौरे के दौरान लखपति दीदी सम्मेलन में भी शामिल होंगे। यहां वे महिला हितग्राहियों और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं से सीधा संवाद करेंगे।

यह भी पढ़ें: यूरिया चोरी का आरोप, कंधे पर बोरी बांधकर निकाला जुलूस,ढोल-नगाड़ों के बीच VIDEO वायरल

महिला सशक्तिकरण पर सरकार का जोर

सम्मेलन में स्वयं सहायता समूहों की भूमिका, महिलाओं की आर्थिक भागीदारी और ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने से जुड़े विषय प्रमुख रहेंगे।

आज क्यों महत्वपूर्ण है शिवराज का दौरा?

शिवराज सिंह चौहान का छत्तीसगढ़ दौरा केवल PM आवास योजना तक सीमित नहीं है। आवास, पंचायत, ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण चारों प्रमुख क्षेत्रों से जुड़े कार्यक्रम एक ही दौरे में शामिल हैं। जेठा में गृह प्रवेश कार्यक्रम के जरिए PM आवास योजना की प्रगति सामने आएगी, जबकि पंचायत सम्मेलन में जमीनी स्तर की योजनाओं पर चर्चा और लखपति दीदी सम्मेलन में ग्रामीण महिलाओं से संवाद होगा।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts