Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छत्तीसगढ़ समेत देशभर में आज बैंक बंद,5 दिन वर्किंग की मांग पर बैंककर्मी ने किया प्रदर्शन

SBI, PNB समेत सरकारी बैंकों की ब्रांच सेवाएं प्रभावित; आज हड़ताल के बाद शनिवार-रविवार की छुट्टी, UPI-ATM, UFBU के आह्वान पर देशभर में बैंक कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर हैं। बैंक यूनियनों की प्रमुख मांग पांच-दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करना है। मार्च 2024 में इस व्यवस्था पर सहमति बनने के बावजूद सरकार की मंजूरी लंबित होने का यूनियनों का दावा है।
छत्तीसगढ़ समेत देशभर में आज बैंक बंद,5 दिन वर्किंग की मांग पर बैंककर्मी ने किया प्रदर्शन

रायपुर: राजधानी रायपुर में बैंक यूनियन ने 5 दिन बैंकिंग लागू कारण की मांग समेत कई लंबित मुद्दों को लेकर आज PNB परिसर मोती बाग में बड़ी संख्या में बैंक कर्मी प्रदर्शन कर रहे है। आज से बैंक की हड़ताल  UFBU ने 11 सितंबर को देशव्यापी बैंक हड़ताल का ऐलान किया है। SBI, PNB समेत कई सरकारी बैंकों की शाखाओं में कामकाज प्रभावित हो सकता है। इसके बाद 12 सितंबर को दूसरा शनिवार और 13 सितंबर को रविवार है। हालांकि UPI, ATM और इंटरनेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य तौर पर जारी रहेंगी।

/img/129/1789117482213

बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर

देशभर के बैंक ग्राहकों के लिए आज यानी 11 सितंबर 2026 को जरूरी खबर है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर देशव्यापी बैंक हड़ताल शुरू हो गई है। इसका सबसे ज्यादा असर सरकारी बैंकों की शाखाओं में देखने को मिल रहा है। SBI, PNB, UCO Bank, Union Bank समेत कई सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की ब्रांच में कैश लेनदेन, चेक, KYC और अन्य शाखा आधारित सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। 

ये भी पढ़ें: केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का छत्तीसगढ़ दौरा आज, PM आवास के लाभार्थियों को सौंपेंगे घर की चाबी

5-Day Banking पर अड़े बैंक कर्मचारी

बैंक यूनियनों की सबसे बड़ी मांग सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की है। UFBU का कहना है कि मार्च 2024 में हुए द्विपक्षीय समझौते में पांच-दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था पर सहमति बनी थी, लेकिन सरकार की मंजूरी अब तक लंबित है। 9 सितंबर को हुई बातचीत के बाद भी कोई निश्चित समयसीमा नहीं मिलने पर यूनियनों ने 11 सितंबर की हड़ताल वापस नहीं ली। 

/img/129/1789117472342

हर शनिवार छुट्टी, बदले में बढ़ेगा रोज का काम

प्रस्तावित व्यवस्था के तहत बैंक कर्मचारियों को सोमवार से शुक्रवार तक काम करना होगा, जबकि हर शनिवार और रविवार अवकाश रहेगा। इसके बदले प्रतिदिन कामकाज का समय बढ़ाने का प्रस्ताव है। मौजूदा व्यवस्था में बैंक कर्मचारियों को महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी मिलती है।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में हनुमान अंश हुई Tax Free,CM साय ने परिवार संग देखी फिल्म,राज्यपाल और रमन सिंह भी पहुंचे

PLI को लेकर भी सरकार से टकराव

बैंक यूनियनें Performance Linked Incentive यानी PLI व्यवस्था में बदलाव की भी मांग कर रही हैं। यूनियनों ने पहले प्रस्तावित PLI ढांचे को लेकर आपत्ति जताई थी और इसे कर्मचारियों के बीच असमानता पैदा करने वाला बताया था। ताजा घटनाक्रम में AIBEA के अनुसार Scale 4-8 अधिकारियों की 2025-26 PLI व्यवस्था को फिलहाल अलग रखा गया है और इस मुद्दे पर द्विपक्षीय चर्चा की बात कही गई है। 

/img/129/1789117479847

पेंशन और OPS की मांग भी शामिल

बैंक कर्मचारी संगठनों की मांग सिर्फ पांच-दिवसीय बैंकिंग तक सीमित नहीं है। यूनियनें पेंशन अपडेशन, पेंशनभोगियों के लिए समान महंगाई भत्ता व्यवस्था और NPS कर्मचारियों को पुरानी पेंशन व्यवस्था में आने का विकल्प जैसी मांगों को भी उठा रही हैं।

ये भी पढ़ें: दंतेवाड़ा CISF कैंप में राइफल की सफाई के दौरान हुई फायरिंग,हेड कॉन्स्टेबल की मौत

ग्राहक ध्यान दें, कौन-सी सेवाएं प्रभावित होंगी?

हड़ताल के कारण शाखा में होने वाले कई काम प्रभावित हो सकते हैं। इनमें कैश जमा-निकासी, चेक संबंधी काम, KYC अपडेट, पासबुक अपडेट, ऋण संबंधी प्रक्रिया, दस्तावेज जमा और अन्य ऑफलाइन बैंकिंग सेवाएं शामिल हैं। हड़ताल वाले दिन बैंकिंग स्टाफ की भागीदारी के आधार पर असर अलग-अलग शाखाओं में अलग हो सकता है। 

ATM और UPI से काम चलता रहेगा

बैंक हड़ताल का मतलब यह नहीं है कि बैंकिंग की सभी सेवाएं बंद रहेंगी। UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM जैसी डिजिटल/ऑटोमेटेड सेवाएं सामान्य तौर पर उपलब्ध रहेंगी। हालांकि, लगातार छुट्टियों या कैश रिफिल की स्थिति के कारण कुछ ATM में नकदी की उपलब्धता प्रभावित हो सकती है। 

ये भी पढ़ें: अंबिकापुर की बदहाल सड़कों पर फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने किया मंत्री के बंगले का घेराव,मंत्री बोले- ‘मैं खुद शर्मिंदा हूं’

छत्तीसगढ़ में क्या स्थिति?

छत्तीसगढ़ में 11 सितंबर की हड़ताल के कारण बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित होने की संभावना है। इसके बाद 12 सितंबर को दूसरा शनिवार और 13 सितंबर को रविवार है। उपलब्ध छत्तीसगढ़ बैंक-हॉलिडे कैलेंडर में 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी का अवकाश भी दर्ज है, इसलिए ग्राहकों को अपनी स्थानीय शाखा के कैलेंडर के अनुसार स्थिति जांचकर ही बैंक जाने की सलाह है। 

आगे भी बढ़ सकता है बैंक आंदोलन

UFBU ने 11 सितंबर की हड़ताल के बाद 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इसके अलावा मांगों पर समाधान नहीं होने की स्थिति में 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन देशव्यापी हड़ताल की चेतावनी भी दी गई है। 

ये भी पढ़ें: 2 साल की मासूम को आग में झोंकने का आरोप, इलाज के दौरान दर्दनाक मौत,चाचा गिरफ्तार

सरकार के रुख पर टिकी अगली रणनीति

9 सितंबर तक हुई बातचीत में सरकार की ओर से पांच-दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था को “विचाराधीन” बताया गया, लेकिन UFBU को कोई निश्चित समयसीमा नहीं मिली। इसी वजह से यूनियनें 11 सितंबर की हड़ताल पर आगे बढ़ीं। अब निगाह सरकार और बैंक यूनियनों के बीच होने वाली अगली बातचीत पर है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts