PlayBreaking News

CBSE Single Girl Child Scholarship :इकलौती बेटियों के लिए स्कॉलरशिप, छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये

CBSE ने सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस योजना के तहत 10वीं पास और माता-पिता की इकलौती बेटी को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। आवेदन CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर किया जा सकता है। जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया।
Follow on Google News
इकलौती बेटियों के लिए स्कॉलरशिप, छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक छात्राएं और उनके अभिभावक CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस स्कॉलरशिप के लिए नई छात्राओं के साथ-साथ पुरानी छात्राएं भी आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए रिन्यूअल की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

    यह स्कॉलरशिप उन छात्राओं को दी जाती है जो अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं और जिन्होंने कक्षा 10वीं पास कर ली है। इसके तहत छात्राओं को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

    छात्राओं की पढ़ाई जारी रखने के लिए पहल

    अक्सर आर्थिक तंगी के कारण कई लड़कियां अपनी पढ़ाई आगे जारी नहीं रख पातीं। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए CBSE ने यह स्कॉलरशिप शुरू की है, ताकि छात्राओं को आर्थिक मदद मिल सके और वे अपनी पढ़ाई बिना किसी रुकावट के जारी रख सकें।

    स्कॉलरशिप के लिए जरूरी योग्यता

    • इस स्कॉलरशिप का लाभ लेने के लिए छात्रा को कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी।
    • कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में कम से कम 70% अंक होना जरूरी है।
    • छात्रा को CBSE से मान्यता प्राप्त स्कूल में 11वीं कक्षा में प्रवेश लेना होगा।
    • कक्षा 10 में ट्यूशन फीस 2500 रुपये प्रति माह से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
    • कक्षा 11 और 12 में फीस 3000 रुपये प्रति माह से अधिक नहीं होनी चाहिए।
    • NRI छात्रों के लिए अधिकतम फीस 6000 रुपये प्रति माह तय की गई है।

    हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये

    • चयनित छात्राओं को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह राशि सीधे छात्रा के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
    • इसके अलावा जिन छात्राओं ने पिछले साल यह स्कॉलरशिप ली थी, वे इसे कक्षा 12 तक रिन्यू करवा सकती हैं। इसके लिए छात्रा को कक्षा 11 में कम से कम 70% अंक लाने होंगे।

    परिवार की आय से जुड़ी शर्त

    इस स्कॉलरशिप के लिए वही छात्राएं आवेदन कर सकती हैं जिनके परिवार की सालाना आय 8 लाख रुपये तक है। आवेदन के समय माता-पिता को स्टांप पेपर पर अपनी आय का नोटरी से सत्यापित घोषणा पत्र देना होगा।

    जरूरी दस्तावेज

    आवेदन के दौरान कुछ जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे, जैसे-

    • आय घोषणा पत्र (नोटरी से सत्यापित)
    • पहली तिमाही की फीस रसीद
    • स्कूल प्रिंसिपल की मुहर और हस्ताक्षर वाली फीस रसीद
    • ऐसे करें आवेदन
    • सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
    • वहां Scholarship सेक्शन में जाएं।
    • Single Girl Child Scholarship लिंक पर क्लिक करें।
    • मांगे गए सभी दस्तावेज अपलोड करें।
    • इसके बाद आवेदन को स्कूल से वेरिफाई करवाएं।
    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts