PlayBreaking News

West Bengal:शुभेंदु अधिकारी के पीए हत्याकांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई

पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के पीए हत्याकांड की जांच कर रही सीबीआई को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। सीबीआई ने इस मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता ले जाया जा रहा है।
Follow on Google News
शुभेंदु अधिकारी के पीए हत्याकांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई

इस हाई-प्रोफाइल मामले में पहले से गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और अब तीसरे आरोपी से भी पूछताछ की जाएगी। सीबीआई हत्या की साजिश और उससे जुड़े पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है।

बलिया से हुई तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी

सीबीआई ने उत्तर प्रदेश के बलिया से गोलू सिंह को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी के अनुसार, वह इस मामले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वालों में शामिल हो सकता है। गिरफ्तारी के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया। अब उसे कोलकाता ले जाकर पूछताछ की जाएगी, जिससे कई खुलासे हो सकते है। 

ये भी पढ़ें: Bitcoin Crash: SpaceX-OpenAI के मेगा IPO की तैयारी से टूटा बिटकॉइन, 4 महीने के निचले स्तर तक फिसली कीमत

पहले दो आरोपी हो चुके है गिरफ्तार

इससे पहले सीबीआई ने नवीन कुमार सिंह और राजकुमार सिंह को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है और उनके संपर्कों के बारे में पता लगाया जा रहा है। जांच एजेंसी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हत्या की योजना किस स्तर पर तैयार की गई थी। साथ ही इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

ज्ञानेंद्र सिंह मोनू ने बलिया कोर्ट में किया सरेंडर 

मामले में एक नया मोड़ तब आया जब राजकुमार सिंह के करीबी माने जाने वाले ज्ञानेंद्र सिंह मोनू ने बलिया कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। उसने गैंगस्टर एक्ट के एक पुराने मामले में सरेंडर किया है। उसके सरेंडर के कुछ समय बाद ही गोलू सिंह की गिरफ्तारी हुई। 

ये भी पढ़ें: मुरैना : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार

सीबीआई को मिली 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड

सीबीआई को गोलू सिंह के लिए 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मिली है। एजेंसी अब उससे पूछताछ कर यह जानने का प्रयास करेगी कि हत्या की योजना में उसकी क्या भूमिका थी। साथ ही यह भी जांचा जाएगा कि वह किन लोगों के संपर्क में था। 

यूपी और बिहार तक फैली जांच की कड़ियां

जांच के दौरान सीबीआई और पुलिस की संयुक्त टीम ने उत्तर प्रदेश और बिहार के कई इलाकों में कार्रवाई की है। इससे पहले बलिया के फेफना क्षेत्र से नवीन कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया था। वहीं राज सिंह उर्फ चंदन सहित अन्य संदिग्धों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। लगातार हो रही गिरफ्तारियां संकेत दे रही हैं कि एजेंसी पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts