Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बाड़ी में अग्निबाण से हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा दशहरा मैदान

रायसेन के बाड़ी में दशहरा धूमधाम से मनाया गया। अग्निबाण से रावण दहन, श्रीराम शोभायात्रा, अखाड़ों के करतब और आरती मिश्रा की भजन संध्या आकर्षण रहे।

रायसेन। जिले के बाड़ी नगर में हिंदू उत्सव समिति के तत्वावधान में दशहरा पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। दशहरा मैदान में हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में श्रीराम शोभायात्रा, अखाड़ों के प्रदर्शन, आतिशबाजी और भजन संध्या के बीच रावण दहन किया गया। इस दौरान पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।

पंचमुखी हनुमान मंदिर से निकली शोभायात्रा

कार्यक्रम की शुरुआत पंचमुखी हनुमान मंदिर में भगवान श्रीराम और हनुमानजी की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद बैंड-बाजों और आतिशबाजी के बीच श्रीराम शोभायात्रा निकाली गई। नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शोभायात्रा दशहरा मैदान पहुंची। यहां अखाड़ों के कलाकारों ने अपने करतब दिखाए, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

अग्निबाण चलाकर किया रावण दहन 

दशहरा मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में पंडित गिरीशदास जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि अध्यक्षता पंडित देवनारायण शास्त्री ने की। मंच पर पंडित मदन मोहन शर्मा, शालिग्राम शर्मा, विनोद शर्मा और राजेंद्र सिंह चौहान मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत स्वस्तिवाचन, दीप प्रज्ज्वलन और भगवान श्रीराम के पूजन-आरती के साथ हुई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रावण दहन रहा। भगवान श्रीराम के स्वरूप ने अग्निबाण चलाकर रावण के पुतले का दहन किया। पुतले में आग लगते ही दशहरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।

Breaking News

आरती मिश्रा के भजनों ने बांधा समां

रावण दहन के बाद जबलपुर के मां शारदा देवी जागरण ग्रुप की गायिका आरती मिश्रा ने भजनों की प्रस्तुति दी। उनके भजनों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को भक्तिमय माहौल में बांधे रखा। इस दौरान नगर में स्थापित मां दुर्गा की झांकियों की सामूहिक महाआरती भी की गई। आकर्षक साज-सज्जा के लिए झांकियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संदीप श्रीवास्तव ने किया। आयोजन को सफल बनाने में हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष मुकुल यादव, रोहित शर्मा, सचिव महेंद्र शर्मा सहित समिति के अन्य पदाधिकारियों की भूमिका रही।

Buddhi Sharma
By Buddhi Sharma

Latest Posts