Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बाड़ी: कार में 31 हजार रुपए का डीजल भरवाकर बिना पैसे दिए फरार हुए युवक, दो आरोपी गिरफ्तार

रायसेन के बाड़ी में एक ही दिन दो पेट्रोल पंपों पर क्रेटा कार से डीजल भरवाकर बिना भुगतान फरार होने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बाड़ी पुलिस ने मुख्य आरोपी दिव्यांश चौधरी को उसके साथी सहित गिरफ्तार कर लिया है।
बाड़ी: कार में 31 हजार रुपए का डीजल भरवाकर बिना पैसे दिए फरार हुए युवक, दो आरोपी गिरफ्तार
दो आरोपी गिरफ्तार

बाड़ी। 17 अक्टूबर को दोनों पेट्रोल पंपों से करीब 300 लीटर डीजल, जिसकी कीमत लगभग 31 हजार रुपये थी, बिना भुगतान लेकर आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने साथी के साथ बाड़ी सहित अन्य क्षेत्रों में भी डीजल चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया है।

17 अक्टूबर को दो पेट्रोल पंपों पर हुई थी वारदात

बाड़ी-बरेली मार्ग स्थित मां कर्मा पेट्रोल पंप पर क्रेटा सवार युवक ने 60-60 लीटर की तीन कैन में करीब 180 लीटर डीजल भरवाया और बिना भुगतान फरार हो गया। इसके कुछ देर बाद बकतरा रोड स्थित नायरा पेट्रोल पंप पर भी 40-40 लीटर की तीन कैन में करीब 120 लीटर डीजल भरवाकर इसी तरह फरार हो गया।

ये भी पढ़ें: हरदा के दो गांवों से सोलर पंप की केबल चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, किसानों ने जताई गिरोह की आशंका

करीब 31 हजार रुपये के डीजल की हुई ठगी

दोनों घटनाओं में कुल करीब 300 लीटर डीजल, जिसकी कीमत करीब 31 हजार रुपये थी, बिना भुगतान लेकर आरोपी फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के मार्गदर्शन में एसडीओपी नीलम चौधरी के नेतृत्व तथा थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस की विशेष टीम ने आरोपियों को पकड़ा

पुलिस की विशेष टीम ने तलाश करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया। बाड़ी पुलिस ने मुख्य आरोपी दिव्यांश चौधरी को उसके साथी सहित गिरफ्तार किया है। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटा रही है।

Breaking News

पूछताछ में आरोपियों ने कबूला जुर्म

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी दिव्यांश ने साथी के साथ मिलकर बाड़ी सहित अन्य क्षेत्रों में भी डीजल चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया है। पुलिस अन्य घटनाओं में भी आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी में एएसआई मोहम्मद शफीक, एएसआई सुरेंद्र सिंह, जितेंद्र राजपूत, देवेंद्र राजपूत एवं वीरेंद्र राजपूत की सराहनीय भूमिका रही।

Buddhi Sharma
By Buddhi Sharma

Latest Posts