Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मार्को रुबियो मुंबई पहुंचे, जयशंकर से होगी मुलाकात; ट्रेड डील पर चर्चा

मार्को रुबियो दो दिवसीय भारत दौरे पर मुंबई पहुंचे। एस. जयशंकर से मुलाकात, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बातचीत और 26/11 पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम।
मार्को रुबियो मुंबई पहुंचे, जयशंकर से होगी मुलाकात; ट्रेड डील पर चर्चा

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो मंगलवार को दो दिवसीय भारत दौरे पर मुंबई पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी और भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी मौजूद हैं। इस दौरे के दौरान रुबियो विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ बैठक करेंगे। दोनों देशों के बीच व्यापार और प्रस्तावित व्यापक ट्रेड डील पर बातचीत होने की उम्मीद है।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर होगी चर्चा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से रूसी तेल खरीदने को लेकर भारत पर लगाए गए भारी टैरिफ हटाने के कुछ दिन बाद रुबियो का यह दौरा हो रहा है। ऐसे में भारत और अमेरिका के बीच संबंधों और व्यापार को लेकर होने वाली बातचीत को अहम माना जा रहा है। मुंबई में रुबियो और एस. जयशंकर की बैठक के दौरान द्विपक्षीय संबंधों के साथ व्यापार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। दोनों देश व्यापक व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में काम कर रहे हैं।

X Post

26/11 हमले के पीड़ितों को देंगे श्रद्धांजलि

रुबियो मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देंगे। इसके लिए वह ताज मेमोरियल जाएंगे। इसके अलावा, वह अमेरिका की स्वतंत्रता के 250 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित एक स्वागत समारोह में भी शामिल होंगे।

Breaking News

जामनगर में तेल रिफाइनरी का दौरा करेंगे रुबियो

मुंबई के बाद रुबियो गुजरात के जामनगर जाएंगे। यहां वह उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज के स्वामित्व वाली दुनिया की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी का दौरा करेंगे। पांच महीने से भी कम समय पहले क्वाड शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद यह रुबियो का भारत दौरा है। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर जारी बातचीत के बीच इस यात्रा पर दोनों देशों की नजरें रहेंगी।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...

Latest Posts