शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

लखनऊ के चर्चित शिवा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने घटना के 11 दिन बाद श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर को एक फ्लैट से पकड़ा है। तीनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
नागपुर में STF ने की गिरफ्तारी
पुलिस के मुताबिक, स्पेशल टास्क फोर्स (STF) श्रद्धा दुबे की लोकेशन ट्रेस कर रही थी। इसके बाद नागपुर पुलिस की मदद से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अब उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाने की तैयारी है।
बुर्के में सफर कर रहे थे आरोपी
पुलिस का दावा है कि श्रद्धा दुबे अपनी बहन और ड्राइवर के साथ लगातार बुर्का पहनकर सफर कर रही थी, ताकि पहचान छिपाई जा सके। जांच एजेंसियां आरोपियों की गतिविधियों और फरार रहने के दौरान उनके ठिकानों की जानकारी जुटा रही हैं।
शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस पर गिरी गाज, DCP हटाए गए; श्रद्धा दुबे पर 50 हजार का इनाम
अग्रिम जमानत लेने की कोशिश में थी श्रद्धा
बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी से पहले श्रद्धा दुबे अग्रिम जमानत लेने की कोशिश कर रही थी। फिलहाल पुलिस उसे लखनऊ लाकर मामले में आगे की पूछताछ करेगी। हत्याकांड से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जांच के बाद सामने आ सकती है।




















