इंदौर में रावण दहन के दौरान पटाखे की चिंगारी से बिल्डिंग की छत पर लगी आग, ट्रांसपोर्ट नगर में मची अफरा-तफरी

इंदौर के जूनी इंदौर क्षेत्र में मंगलवार रात रावण दहन के दौरान पटाखे की चिंगारी से ट्रांसपोर्ट नगर में सुयोंग अस्पताल के सामने स्थित बंद बिल्डिंग की छत पर आग लग गई। छत पर कबाड़ और ज्वलनशील सामान होने से आग तेजी से फैलने लगी। सूचना के करीब 15 मिनट बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
इंदौर में रावण दहन के दौरान पटाखे की चिंगारी से बिल्डिंग की छत पर लगी आग, ट्रांसपोर्ट नगर में मची अफरा-तफरी
इंदौर के जूनी इंदौर क्षेत्र में मंगलवार रात रावण दहन के दौरान पटाखे की चिंगारी से सुयोंग अस्पताल के सामने बंद बिल्डिंग की छत पर आग लग गई।

इंदौर। जूनी इंदौर इलाके में मंगलवार रात रावण दहन के दौरान उड़ी पटाखे की चिंगारी से बंद पड़ी बिल्डिंग की छत पर आग लग गई। रात सवा नौ बजे हुई इस घटना से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने के करीब 15 मिनट बाद मोती तबेला फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

कबाड़ के कारण आग तेजी से फैलने लगी

थाना प्रभारी अनिल गुप्ता के मुताबिक, ट्रांसपोर्ट नगर में सुयोंग अस्पताल के सामने बिल्डिंग लंबे समय से बंद पड़ी है। मंगलवार रात बिल्डिंग की छत पर कबाड़ और अन्य ज्वलनशील सामान पड़ा होने के कारण आग तेजी से फैलने लगी। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। इसके बाद दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

बंद बिल्डिंग के पास कुछ बच्चे रावण दहन कर रहे थे 

स्थानीय रहवासियों के अनुसार, बंद बिल्डिंग के पास कुछ बच्चे रावण दहन कर रहे थे। इसी दौरान पटाखे से निकली चिंगारी उड़कर बिल्डिंग की छत पर जा गिरी। आग बुझाने के दौरान एहतियात के तौर पर कुछ समय के लिए क्षेत्र की बिजली भी बंद कर दी गई, ताकि किसी तरह की अनहोनी न हो। घटना में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। दमकल की गाड़ी सूचना देने के 15 मिनट बाद यहां पहुंची थी।

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

Latest Posts