Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रातापानी में खाली सीटें, फिर भी बिना सफारी से लौट रहे पर्यटक, वजह-शाम 5 बजे बंद हो जाती है अगले दिन की ऑनलाइन बुकिंग

रातापानी टाइगर रिजर्व में अगले दिन की ऑनलाइन बुकिंग शाम 5 बजे बंद होने से पर्यटक खाली सीटें होने के बावजूद सफारी नहीं कर पा रहे हैं। स्थानीय गाइड बुकिंग की समय सीमा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। वन विभाग का कहना है कि खाली सीट होने पर मौके से ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है।
रातापानी में खाली सीटें, फिर भी बिना सफारी से लौट रहे पर्यटक, वजह-शाम 5 बजे बंद हो जाती है अगले दिन की ऑनलाइन बुकिंग
फाइल फोटो

भोपाल। रातापानी टाइगर रिजर्व में ऑनलाइन सफारी बुकिंग की समय सीमा पर्यटकों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। यहां अगले दिन की सफारी के लिए सामान्य ऑनलाइन बुकिंग एक दिन पहले शाम 5 बजे ही बंद हो जाती है। इसके बाद भी यदि सीटें खाली रहती हैं, तो पर्यटकों को सफारी का मौका नहीं मिल पाता। हालांकि वन विभाग का दावा है कि नई व्यवस्था लागू की गई है, इसके तहत पर्यटक गेट पर पहुंचकर ऑनलाइन बुकिंग कर सफारी कर सकता है।

ऑफलाइन बुकिंग का विकल्प बंद हुआ

जानकारी के अनुसार, कई पर्यटक होटल या रिसॉर्ट में पहुंचने के बाद अगले दिन सुबह या शाम की सफारी का फैसला करते हैं। ऐसे में शाम 7 या 8 बजे तक योजना बनाने वाले पर्यटकों के लिए सामान्य ऑफलाइन बुकिंग का विकल्प बंद हो चुका होता है। वे झिरी गेट पहुंचने के बावजूद उपलब्ध सीटों का लाभ नहीं उठा पाते और बिना सफारी किए लौटने को मजबूर होते हैं। इससे पर्यटकों को असुविधा होने के साथ क्षेत्र के पर्यटन कारोबार पर भी असर पड़ता है।

सतपुड़ा से तुलना, समान सुविधा की मांग 

इस संबंध में स्थानीय गाइड और वाहन चालकों ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व और रातापानी के ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल की व्यवस्था का हवाला देते हुए वन विभाग से समीक्षा की मांग की है। मध्य प्रदेश वन विभाग के पोर्टल पर सामान्य बुकिंग शाम 5 बजे बंद होने के बाद तत्काल विकल्प या पार्क गेट काउंटर पर सीटों की उपलब्धता जांचने का उल्लेख है। हालांकि, मांग करने वालों का जोर इस बात पर है कि रातापानी में भी खाली सीटों और वाहनों की उपलब्धता के आधार पर सफारी के निर्धारित समय के करीब तक ऑफलाइन और ऑनलाइन परमिट बुक करने का अवसर मिले।

ये भी पढ़ें: Tiger Of Bhopal : केरवा का ‘त्रिशूल’ टाइगर रातापानी का नया सितारा, दोनों गालों पर दुर्लभ आकृति

ऑफलाइन बुकिंग सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में जारी 

रातापानी टाइगर रिजर्व के गाइड सोनू आसरे का कहना है कि वन विभाग ने खाली सफारी के लिए ऑफलाइन बुकिंग बंद कर दी है। इससे मौके पर आने वाले पर्यटक लौट जाते हैं। हम लोगों की आय का जरिया तो यही पर्यटक है। जबकि ऑफलाइन की व्यवस्था सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में जारी है।

अगर सफारी उपलब्ध है तो मौके से ऑनलाइन बुकिंग संभव

इस बारे में पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ डॉ. समीता राजौरा ने कहा कि सभी टाइगर रिजर्व में बची हुई सफारी की बुकिंग के लिए नई व्यवस्था शुरू की गई है। यदि सुबह या शाम की सफारी उपलब्ध है तो पर्यटक मौके पर ही ऑनलाइन बुकिंग कर सकता है। 

ये भी पढ़ें: MP Travel Mart: जंगल से गांव तक पर्यटन का नया मॉडल, संरक्षण के साथ रोजगार और स्थानीय समुदाय पर फोकस

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

Latest Posts