Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कार के अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिरी, मां-बेटी की मौत, 6 लोग घायल; शादी समारोह से लौट रहा था परिवार

Follow on Google News
कार के अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिरी, मां-बेटी की मौत, 6 लोग घायल; शादी समारोह से लौट रहा था परिवार
रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन में एक कार के अनियंत्रित होकर होकर पलट गई और पुलिया से नीचे जा गिरी। हादसे में कार सवार मां-बेटी की मौत हो गई, वहीं 6 घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद विदिशा मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां घायलों का उपचार जारी है। परिवार शादी समारोह में शामिल होकर अशोकनगर से भोपाल लौट रहा था।

शादी समारोह से लौट रहा था परिवार

पुलिस ने बताया कि भोपाल विदिशा हाईवे सलामतपुर के पास शादी समारोह में शामिल होकर अशोकनगर से भोपाल लौट रहे परिवार की कार देर रात अनियंत्रित होकर पलट गई और नहर से नीचे जा गिर गई। ये हादसा भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे 18 पर स्थित एक होटल के पास हुआ। कार में आठ लोग सवार थे जिनमें चार महिलाएं, तीन लड़के और एक 3 माह की बच्ची थी। जिसमें से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बालिका की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सूचना मिलते ही सलामतपुर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद विदिशा मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां घायलों का उपचार जारी है। वहीं सलामतपुर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

हादसे में इनकी हुई मौत

जानकारी के अनुसार, कार में देवेंद्र वाल्मीकि (30), आशी वाल्मीकि (19), धर्मवीर वाल्मीकि (8), बादल वाल्मीकि (10), सुमन वाल्मीकि (35), फूलवती वाल्मीकि (35), जमुना (17) सवार थे। इनमें से महिला का फूलवती और उसकी बेटी जमुना ने हादसे में जान गंवा दी। सलामतपुर ने बताया कि पुलिस बल जब घटनास्थल पहुंचा तो कार में लोग फंसे थे, जिन्हें काफी मशक्कत से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। एक महिला की घटनास्थल पर मौत हो गई थी, जबकि दूसरी युवती ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर में बोर्ड-पेपर देने जा रहे 4 स्टूडेंट्स की सड़क हादसे में मौत, टायर फटने से पलटी तेज रफ्तार कार, 6 छात्र घायल
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts