Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

'हमने मारा और दफना दिया'!कैलिफोर्निया बना गैंगवार का अड्डा, गोदारा गैंग का दावा- बिश्नोई के शूटर को किया खत्म

कैलिफोर्निया में गैंगवार अब खतरनाक मोड़ ले चुकी है, जहां एक के बाद एक हत्याओं ने डर का माहौल बना दिया है। काका राणा की हत्या को लेकर रोहित गोदारा गैंग ने सोशल मीडिया पर सनसनीखेज दावा किया है।
कैलिफोर्निया बना गैंगवार का अड्डा, गोदारा गैंग का दावा- बिश्नोई के शूटर को किया खत्म
social media
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक बार फिर गैंगवार ने खौफनाक मोड़ ले लिया है। अपराध की ये कहानी अब सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रही, बल्कि विदेशों में भी इसके तार जुड़ते दिख रहे हैं। ताजा मामला काका राणा नाम के शख्स की हत्या से जुड़ा है, जिसकी जिम्मेदारी रोहित गोदारा गैंग ने ली है। हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट ने सनसनी जरूर फैला दी है।

    हमने ही मारा- गैंग का दावा

    सोशल मीडिया पर सामने आए पोस्ट में रोहित गोदारा गैंग ने साफ लिखा कि काका राणा की हत्या उन्होंने करवाई है। पोस्ट के मुताबिक, काका राणा लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ था और उसी वजह से उसे निशाना बनाया गया।

    यह भी पढ़ें: ‘लॉरेंस जैसा बनना था…’ रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने वाला आगरा से गिरफ्तार, पूछताछ में किए चौंकाने वाले खुलासे

    /img/99/1775635217717

    पोस्ट में यह भी कहा गया कि हत्या के बाद शव को जमीन में दफना दिया गया। साथ ही गैंग ने लॉरेंस बिश्नोई पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसे गद्दारऔर मुखबिर तक कहा। इस पोस्ट में धमकी भरे शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया, जिसमें आगे और हमलों की बात कही गई है।

    पहले हमला, फिर पलटवार

    यह गैंगवार अचानक नहीं भड़की। इससे पहले मंगलवार को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने भानु राणा की हत्या का दावा किया था। उस पोस्ट में कहा गया था कि भानु राणा उनके दुश्मनों के लिए काम कर रहा था, इसलिए उसे खत्म किया गया।

    अब रोहित गोदारा गैंग ने उसी का जवाब देते हुए काका राणा की हत्या का दावा किया है। यानी साफ है कि यह मामला सीधा बदले का है, जिसमें एक के बाद एक हत्याएं हो रही हैं।

    गैंगवार की जड़

    दोनों गैंग्स के बीच यह लड़ाई सिर्फ आपसी दुश्मनी तक सीमित नहीं है, बल्कि वर्चस्व की जंग भी है। सोशल मीडिया पर खुलेआम पोस्ट डालकर ये गैंग्स न सिर्फ जिम्मेदारी ले रहे हैं, बल्कि एक-दूसरे को खुली चुनौती भी दे रहे हैं। इस तरह की घटनाएं यह दिखाती हैं कि अपराधी अब डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर अपनी मौजूदगी और ताकत दिखाने लगे हैं।

    कौन था भानु राणा?

    भानु राणा हरियाणा के करनाल का रहने वाला था और उसका नाम लंबे समय से अपराध की दुनिया में जुड़ा रहा है। वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का पुराना सदस्य माना जाता था।

    यह भी पढ़ें: सिंगर बादशाह को लॉरेंस गैंग की धमकी... तूने हरियाणा की संस्कृति खराब की, अगली बार सीधे माथे पर मारेंगे गोली

    उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और कई गंभीर मामलों में केस दर्ज थे। नवंबर 2025 में उसे अमेरिका में गिरफ्तार किया गया था और भारत लाने की प्रक्रिया चल रही थी। पंजाब में हुए एक ग्रेनेड हमले की जांच में भी उसका नाम सामने आया था।

    विदेश में फैलता भारतीय गैंग नेटवर्क

    कैलिफोर्निया जैसी जगह पर इस तरह की घटनाएं होना यह दर्शाता है कि भारतीय गैंग्स का नेटवर्क अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैल चुका है। यह कानून-व्यवस्था के लिए एक बड़ा खतरा बनता जा रहा है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts