🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

मध्य प्रदेश में पटवारी की भर्ती के लिए खाली 200 पद, जान ले कब से कर सकते हैं आवेदन और क्या है नियम

मध्य प्रदेश में होने वाली पटवारी की भर्ती के उम्मीदवारों के लिए यह एक बड़ा सुनहरा अवसर है। पटवारी के भर्ती के लिए 200 पद निकाले गएं हैं। जिसके आवेदन प्रक्रिया कब से शुरू होगी और इसके लिए क्या योग्यता व नियम तय किए गए हैं, आइए जानते हैं।
Follow on Google News
मध्य प्रदेश में पटवारी की भर्ती के लिए खाली 200 पद, जान ले कब से कर सकते हैं आवेदन और क्या है नियम
मध्य प्रदेश में होने वाली पटवारी की भर्ती के लिए 200 पद निकाले गएं हैं। इस यह भर्ती के उम्मीदवारों के लिए यह एक बड़ा सुनहरा अवसर है।

मध्य प्रदेश में पटवारी की भर्ती का इंतेजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। कर्मचारी चयन मंडल ने ग्रुप-2 से ग्रुप-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 जारी किया है। इसके तहत भर्ती के लिए पटवारी के 200 पदों की अधिसूचना जारी की गई है। दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए विशेष रूप से इसका चयन किया गया है। इसके अलावा इंट्रस्डेड और इसके लिए एलिजिबल लोग भी इसमें आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी 4 अगस्त 2026 से 18 अगस्त 2026 तक MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

घर बैठे कर सकते हैं आवेदन

  • आवेदन की शुरुआत - 14 अगस्त 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि - 18 अगस्त 2026

जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के भूमि अभिलेख प्रबंधन विभाग ग्वालियर में होगा, इस भर्ती को ग्वालियर के अंतर्गत चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति राज्य के विभिन्न जिलों में होगी। इसके अलावा आपको बता दें इसकी आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन ही होगी। ताकी अभ्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

यह कैटेगरी वाले हैं एलिजिबल

इस भर्ती में कुल 200 पटवारी पद हैं, इस अभियान के तहत पूरे 200 पद भरे जाएंगे। जिसमें पद केवल दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है इनमें श्रवण बाधित, चलने-फिरने में दिव्यांग और मल्टीपल डिसेबिलिटी, ऑटिज्म, बौद्धिक, दिव्यांगता और मानसिक बीमारी जैसी कैटेगरी के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वहीं राजस्व विभाग के नियमों के अनुसार दृष्टिबाधित यानी जो लोग देख नहीं सकते उन उम्मीदवारो को लिए पात्र नहीं होंगे। बता दें यह भर्ती मध्य प्रदेश के 44 जिलों में की जाएगी और आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को अपनी जानकारी के साथ अपनी जिला वरीयता भी भरनी होगी।

ये भी पढ़ें: NRI हैं तो जान लें पोस्ट ऑफिस के नियम, PPF, SCSS, SSY और NSC में कौन खोल सकता है खाता?

कब होगी इसकी परिक्षा

इसकी परिक्षा कंप्यूटर द्वारा आधारित होगी, जो कि 22 सितंबर को किया जाएगा। यानी यह पटवारी की भर्ती के लिए सारी प्रक्रिया ऑनलाइन ही की जाएगी। इससे किसी भी अभ्यार्थी को कही जाने की भटकने की जरूरत नहीं होगी। बता दें, इसकी परीक्षा दो सिफ्टों मे आयोजित की जाएगी।

इन बातों का रखें ध्यान

  • इस पटवारी के भर्ती के लिए अभ्यार्थियों को इन बातों का ध्यान रखाना बेहद जरूरी होगा:
  • भर्ती के लिए उम्मीदवार को भारतीय नागरिक होना जरूरी होगा।
  • क्योंकि यह मध्य प्रदेश की भर्ती है तो मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
  • किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है।
  • अभ्यार्थियों के पास सीपीसीटी स्कोर कार्ड होना चाहिए।

ये भी पढ़ें: क्या लगने वाला है UPI ट्रांजैक्शन पर चार्ज? सरकार कर रही MDR लागू करने की तैयारी, फायदा होगा या नुकसान जानें क्या होगा असर

जिन उम्मीदवारों ने अभी सीपीसीटी पास नहीं किया है, उन्हें नियुक्ति के बाद निर्धारित अवधि के अंदर इस उर्त्तीण करना होगा नहीं तो उनकी नियुक्ति निरस्त की जा सकती है। इसके अलावा सक्षम प्राधिकारी की ओर से जारी वैध दिव्यांगता प्रमाण पत्र तथा मध्य प्रदेश राज्य रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन भी आवश्यक होगा। 

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani
icon

Latest Posts