Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

WhatsApp का नया फीचर:अब बिजनेस चैट होंगे ऑटोमैटिक अलग, यूजर्स को मिलेगी राहत

इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp जल्द ही एक नया फीचर लाने की तैयारी में है, जिससे बिजनेस मैसेजिंग को पहले से ज्यादा आसान और व्यवस्थित बनाया जा सकेगा।
अब बिजनेस चैट होंगे ऑटोमैटिक अलग, यूजर्स को मिलेगी राहत
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    WhatsApp के अपकमिंग फीचर 'ऑटो ऑर्गनाइज बिजनेस चैट' के जरिए बिजनेस अकाउंट्स से आने वाले मैसेज अपने आप एक अलग सेक्शन में शिफ्ट हो जाएंगे। फिलहाल यह फीचर बीटा वर्जन में टेस्ट किया जा रहा है और जल्द ही यूजर्स के लिए रोलआउट हो सकता है।

    ऑटो ऑर्गनाइज फीचर से चैट मैनेजमेंट आसान

    WhatsApp का यह नया फीचर यूजर्स के चैट एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने पर फोकस करता है। इसके तहत बिजनेस अकाउंट्स से आने वाले मैसेज अपने आप अलग लिस्ट में चले जाएंगे। इससे यूजर्स को पर्सनल और बिजनेस चैट्स को अलग-अलग देखने में आसानी होगी। अभी तक सभी मैसेज एक ही चैट लिस्ट में नजर आते हैं, जिससे कई बार जरूरी मैसेज मिस हो जाते हैं। नए अपडेट के बाद यह समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी। यह फीचर बिना किसी मैनुअल सेटिंग के अपने आप काम करेगा।

    ये भी पढ़ें: Loksabha : महिला आरक्षण बिल पर संसद में घमासान, मोदी बोले- इतिहास रचेंगे, विपक्ष के तीखे सवाल, कल वोटिंग

    24 घंटे बाद अलग सेक्शन में जाएंगे बिजनेस मैसेज

    रिपोर्ट के मुताबिक, बिजनेस मैसेज आने के 24 घंटे बाद उन्हें ऑटोमैटिक नए बिजनेस सेक्शन में मूव किया जा सकेगा। इससे यूजर्स अपनी प्राथमिकता के हिसाब से चैट्स को मैनेज कर पाएंगे। अगर कोई बिजनेस चैट जरूरी है, तो उसे मुख्य चैट लिस्ट में रखा जा सकता है। यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा, जिन्हें रोजाना कई बिजनेस मैसेज मिलते हैं। इससे चैट्स क्लटर-फ्री रहेंगी और जरूरी बातचीत जल्दी मिल सकेगी।

    ये भी पढ़ें: क्या वोट न देने पर होगी कार्रवाई? जानें वोटिंग अनिवार्य करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट का जवाब

    बीटा वर्जन में टेस्टिंग 

    इस फीचर की जानकारी WABetaInfo की रिपोर्ट के जरिए सामने आई है। फिलहाल यह फीचर एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.26.15.9 में देखा गया है और अभी डेवलपमेंट स्टेज में है। कंपनी इसे और बेहतर बनाने पर काम कर रही है ताकि यूजर्स को स्मूथ एक्सपीरियंस मिल सके। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले अपडेट्स में इसे सभी यूजर्स के लिए जारी कर दिया जाएगा। यह फीचर स्पैम को कम करने में भी मददगार साबित हो सकता है।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

    Latest Posts