शहडोल से डिंडौरी जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, 10 यात्री घायल

शहडोल से डिंडौरी जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, 10 यात्री घायल
मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में सोमवार को सड़क हादसा हो गया। जिले की सिंहपुर थाना क्षेत्र के पतखई घाट पर अनियंत्रित होकर बस पलट गई। इस हादसे में 10 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। [caption id="attachment_26824" align="aligncenter" width="600"] पतखई घाट पर बस पलटी[/caption]

कहां हुआ हादसा ?

जानकारी के मुताबिक, शहडोल से डिंडौरी की ओर बस जा रही थी। घाट पर चढ़ने के दौरान आए एक टर्निंग पर बस अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी। हालांकि, घटना की जानकारी मिलते ही सिंहपुर थाने के एसआई अरविंद द्विवेदी सहित अन्य पुलिकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। [caption id="attachment_26842" align="aligncenter" width="581"] हादसे में कई यात्री हुए घायल[/caption]   ये भी पढ़ें- सागर में बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, 15 से ज्यादा लोग घायल

हादसे में कोई जनहानि नहीं

एसआई अरविंद द्विवेदी ने बताया कि बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे। बस के अंदर जो यात्री फंसे हैं उनको बाहर निकला गया। वहीं कई यात्रियों को बस की खिड़की तोड़कर बाहर निकाला। इस हादसे में कोई भी जनहानि नहीं हुई है। [caption id="attachment_26826" align="aligncenter" width="600"] बस के अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला[/caption] ये भी पढ़ें- Corona Returns : MP में फिर बढ़े कोरोना संक्रमण के मामले, इन जिलों में नए केस दर्ज
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts