Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सागर में बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, 15 से ज्यादा लोग घायल

सागर में बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, 15 से ज्यादा लोग घायल
मध्यप्रदेश के सागर जिले में सोमवार को सड़क हादसा हो गया। बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में 15 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। [caption id="attachment_26803" align="aligncenter" width="600"] राहतगढ़-खुरई मार्ग पर बारातियों से भरी बस पलटी[/caption] ये भी पढ़ें- Indore : घायल शिवम से मिलने पहुंचे BJP राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय

कहां हुआ हादसा ?

जानकारी के मुताबिक, भूसे गांव से बारात खैरी गांव गई थी। लौटते समय राहतगढ़-खुरई मार्ग पर बरोदिया नौनागिर के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई और खाई में गिर गई। [caption id="attachment_26804" align="aligncenter" width="579"] पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा[/caption] ये भी पढ़ें- Khargone : राम नवमी के दिन से लापता युवक का मिला शव, कर्फ्यू में ढील को लेकर जिला प्रशासन का ये फैसला

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया

हादसे के समय बस में 30 लोग सवार थे। बता दें कि खुरई देहात थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts