Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Khargone : राम नवमी के दिन से लापता युवक का मिला शव, कर्फ्यू में ढील को लेकर जिला प्रशासन का ये फैसला

Khargone : राम नवमी के दिन से लापता युवक का मिला शव, कर्फ्यू में ढील को लेकर जिला प्रशासन का ये फैसला
मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में राम नवमी के दिन हुई हिंसा के बाद से लापता युवक का शव मिला है। जिसके बाद जिला प्रशासन ने सोमवार को कर्फ्यू में दी जाने वाली ढील को निरस्त करने का फैसला किया है। इसके साथ ही शांति समिति की बैठक भी निरस्त कर दी गई है। ये भी पढ़ें- खरगोन दंगे पर बोले CM शिवराज सिंह- जिनके घरों में तोड़फोड़ हुई, उन्हें फिर से बनाने में सरकार मदद करेगी

कहां मिला युवक का शव ?

जानकारी के मुताबिक, युवक का शव इंदौर के एमवाय अस्पताल में मिला। रविवार रात इसकी पहचान 28 वर्षीय इब्रेश उर्फ सद्दाम खान निवासी इस्लामपुरा के रूप में हुई है। बता दें कि परिजनों ने 14 अप्रैल को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। [caption id="attachment_26781" align="aligncenter" width="674"] इब्रेश उर्फ सद्दाम खान[/caption] ये भी पढ़ें- खरगोन में हिंसा के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला, मस्जिद में जुमे की नमाज पढ़ने को लेकर कही ये बात

जिले के दौरे पर रहेंगे मंत्री कमल पटेल

जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल सोमवार और मंगलवार को खरगोन शहर के भ्रमण पर रहेंगे। बता दें कि मंत्री शाम 5 बजे खरगोन पहुंचकर कानून व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में चर्चा करेंगे।

शहर में एक और थाने का प्रस्ताव

हिंसा के बाद शहर में सुरक्षा के लिहाज से एक और थाना बनाने का प्रस्ताव भेजा जा रहा है। इसके साथ ही तीन पुलिस चौकियां बनाई जाएंगी। ये भी पढ़ें- बुलडोजर कार्रवाई पर बोले गृह मंत्री- कानूनी राय लेने में कोई बुराई नहीं
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts