Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नर्मदापुरम में यात्रियों से भरी बस पलटी, 30 घायल; 9 को इटारसी रेफर किया

Follow on Google News
नर्मदापुरम में यात्रियों से भरी बस पलटी, 30 घायल; 9 को इटारसी रेफर किया
मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में शनिवार को सड़क हादसा हो गया। आदिवासी विकासखंड केसला में राष्ट्रीय राजमार्ग 46 पर यात्रियों से भरी बस पलट गई। इस हादसे में 30 से ज्यादा यात्री घायल है। घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कैसे हुआ हादसा ?

जानकारी के मुताबिक, केसला पुलिया के पास बेकाबू होकर बस अनियंत्रित पलट गई। हादसे में घायल हुए यात्रियों को प्राथमिक उपचार के लिए सुखतवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहीं 9 यात्रियों को इटारसी रेफर किया गया।

बस चालक मौके से फरार

हादसे बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। बस चालक मौके पर फरार हो गया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। ये भी पढ़ें- मुंबई : गोरेगांव में बहुमंजिला इमारत में लगी आग, 46 लोग झुलसे… 7 की मौत; पार्किंग में खड़ी 4 कार और 30 बाइक भी जलीं, देखें VIDEO
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts