बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में बुधवार रात टेंट हाउस में आग लगने की घटना सामने आई है। शाहपुर के विश्वसुधा मंगल परिसर के पास स्थित सप्तश्रृंगी टेंट हाउस में लगी भीषण आग। आग की चपेट में आने से लाखों रुपए की टेंट सामग्री जलकर खाक हो गई। घटना कल रात लगभग साढ़ 8 बजे की बताइ जा रही है। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
https://twitter.com/psamachar1/status/1633726500397522945
कैसे लगी आग ?
टेंट व्यवसाय संतोश सोनावणे के मुताबिक, टेंट हाउस में शॉर्ट सर्किट की चिंगारियां आगजनी में तब्दील हो गई। आग ने ऐसा तांडव मचाया कि आसपास के रहवासियों में हड़कंप मच गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। फायर फाइटर और स्थानीय लोगों की मदद से आग की लपटों पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक टेंट सामग्री पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
(इनपुट - हेमंत नागले)
मध्य प्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें