Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

IndiGo Flight Cancellations के बीच अनोखी शादी!अपने रिसेप्शन में ऑनलाइन जुड़ा कपल

इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल (IndiGo Flight Cancellations) होने से मेधा और संगम अपनी रिसेप्शन पार्टी में हुबली नहीं पहुंच सके। 600 मेहमानों के बीच परिवार ने रिसेप्शन वीडियो कॉल पर कराया, जिसमें जोड़ा भुवनेश्वर से ऑनलाइन जुड़कर सभी से मुलाकात और आशीर्वाद लिया।
अपने रिसेप्शन में ऑनलाइन जुड़ा कपल
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े दूल्हा-दुल्हन
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    हुबली। देशभर में पिछले कुछ दिनों से लगातार IndiGo flight cancellations की वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी का असर कर्नाटक के हुबली में एक शादी रिसेप्शन पर देखने को मिला। रिसेप्शन पूरी तरह सज चुका था और मेहमान भी मौजूद थे, लेकिन दूल्हा-दुल्हन समय पर नहीं पहुंच सके। इस परिस्थिति में नवविवाहित जोड़े ने वीडियो कॉल के माध्यम से ऑनलाइन रिसेप्शन अटेंड किया।

    भुवनेश्वर में शादी, हुबली में रिसेप्शन

    मेधा क्षीरसागर (हुबली) और संगम दास (भुवनेश्वर) दोनों बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। इनकी शादी 23 नवंबर को भुवनेश्वर में हुई थी। इसके बाद परिवार ने तय किया कि, रिसेप्शन हुबली में आयोजित किया जाएगा। रिसेप्शन के लिए गुजरात भवन में सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं। मेहमानों की सूची, स्टेज डेकोरेशन और अन्य व्यवस्थाएं पहले से फाइनल थीं।

    फ्लाइट कैंसिलेशन ने बनाई मुश्किल

    कपल ने 2 दिसंबर को भुवनेश्वर से बेंगलुरु होकर हुबाली जाने के लिए टिकट बुक किया था। हालांकि, सुबह 9 बजे की फ्लाइट लगातार लेट होती रही। बार-बार समय बदलकर इसे आगे बढ़ाया गया, लेकिन 3 दिसंबर की सुबह इंडिगो ने फ्लाइट कैंसिल कर दी। इसके कारण मेधा और संगम भुवनेश्वर में फंस गए। देशभर में पायलटों की कमी और ऑपरेशन संबंधी समस्याओं के कारण कई यात्रियों को भी इसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा।

    Twitter Post

    बिना दूल्हा-दुल्हन के शुरू हुआ रिसेप्शन

    हुबली में पहले से लगभग 600 मेहमान मौजूद थे। जब पता चला कि जोड़ा समय पर नहीं पहुंच सकेगा, तो दुल्हन के माता-पिता ने उनके लिए रखी गई सीटें संभाल लीं और रिसेप्शन को ऑनलाइन वीडियो कॉल के जरिए आयोजित किया।

    कपल ने वीडियो कॉल पर अटेंड किया रिसेप्शन

    मेधा और संगम ने भुवनेश्वर में ही शादी वाले कपड़े पहनकर वीडियो कॉल के माध्यम से रिसेप्शन में शामिल हुए। मेहमान स्क्रीन के सामने खड़े होकर उन्हें आशीर्वाद देते रहे और जोड़ा मुस्कुराकर सभी को जवाब देता रहा। इस तरह पूरे समारोह को बिना जोड़े की शारीरिक उपस्थिति के सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

    फ्लाइट कैंसिल होने का असर और डिजिटल समाधान

    यह घटना दिखाती है कि, लगातार हो रही IndiGo flight cancellations जैसी समस्याओं के बावजूद तकनीक और परिवार के प्रयास से महत्वपूर्ण आयोजनों को सुचारू रूप से आयोजित किया जा सकता है। आधुनिक समय में डिजिटल माध्यम ने इस रिसेप्शन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

    Latest Posts