गुना में भीषण बस हादसा :लखनऊ से इंदौर जा रही बस बीनागंज में पलटी, एक की मौत और 16 घायल

गुना के बीनागंज में लखनऊ-इंदौर रूट की बस पलटी। हादसे में 1 की मौत और 16 घायल। ड्राइवर की झपकी या तेज रफ्तार कारण, कलेक्टर-SP मौके पर पहुंचे।
लखनऊ से इंदौर जा रही बस बीनागंज में पलटी, एक की मौत और 16 घायल
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    शुक्रवार सुबह गुना जिले के बीनागंज इलाके में एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। यह बस राधिका ट्रेवल्स की थी, जो लखनऊ से इंदौर जा रही थी। करीब सुबह 5:30 बजे बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।

    ड्राइवर को झपकी या तेज रफ्तार बनी वजह

    प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसा दो कारणों में से किसी एक की वजह से हुआ- ड्राइवर को झपकी आ गई या बस की स्पीड बहुत तेज थी। बस पलटने के बाद करीब 30 मीटर तक घिसटती हुई सड़क पर आगे बढ़ती रही।

    हादसे के बाद आसपास के गांव के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को बस से निकालना शुरू किया। बीनागंज पुलिस भी सूचना मिलते ही पहुंच गई।

    कलेक्टर और SP मौके पर पहुंचे

    गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल और SP अंकित सोनी भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। कलेक्टर ने बताया कि दुर्घटना में एक यात्री की मौत हो गई है और 16 लोग घायल हैं। तीन गंभीर घायलों को भोपाल भेजा रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज जिला अस्पताल गुना में चल रहा है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts