CG News :आठ बच्चों की मां ने चक्की के पत्थर से कर दी पति की हत्या, यह है वजह..!

छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। आठ बच्चों की मां कविता ने पत्थर की चक्की से वार कर पति मनहरण लाल को मौत की नींद सुला दिया।
Follow on Google News
आठ बच्चों की मां ने चक्की के पत्थर से कर दी पति की हत्या, यह है वजह..!
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    कोरबा। शराब के नशे में चूर पति के साथ रोजाना हो रहे विवाद से त्रस्त होकर पत्नी ने पत्थर के जांता (चक्की) से सिर एवं सीने में वार हत्या कर दिया। घटना के बाद शव रात भर कमरे में पड़ा। सुबह स्वजन को जानकारी हुई, तब पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। घटना कटघोरा थाना अंतर्गत ग्राम तुमान का तिलयारी मोहल्ला में गुरुवार की रात हुई। 

    पहले पति ने डंडे से पीटना शुरू किया

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यहां निवासररत मनहरण यादव (40) शराब पीकर घर पहुंचा और पत्नी कविता यादव (37) के साथ विवाद करने लगा। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मनहरण ने कविता पर डंडा से इतना मारा की, कि उसका सिर फूट गया एवं शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लगी। रोज-रोज के विवाद एवं डंडा से मारपीट किए जाने से आक्रोशित होकर कविता ने पास ही रखे पत्थर के जांता से मनहरण पर हमला कर दिया।

    घटनास्थल पर ही हुई पति की मौत

    पत्नी ने उसके सिर एवं सीने पर वार किया। गंभीर रूप से चोट लगने पर मनहरण की स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद शव स्थल पर ही पड़ा रहा। सुबह होने पर स्वजन और ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी अपनी टीम और फॉरेंसिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। मौके का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आरोपिता पत्नी कविता यादव को गिरफ्तार पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि विवाद बढ़ने एवं डंडा से मारपीट किए जाने से नाराज होकर कविता ने पत्थर से वार कर दिया। इससे मनहरण की मौत हो गई।

    मनहरण के दो बेटे और छह बेटियां

    मनहरण यादव एवं कविता यादव की छह पुत्री तथा दो पुत्र हैं। इनमें दो बेटियों का विवाह हो चुका है, जबकि शेष छोटे हैं। मनहरण की मौत होने एवं मां कविता के जेल जाने के बाद सभी बच्चे बिना माता-पिता के हो गए। इस घटना को लेकर पूरा मोहल्ला स्तब्ध है। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts