बुरहानपुर शहर के एक स्क्रैप गोदाम में बुधवार दोपहर भीषण आग लग गई। इसमें गोदाम में रखा लाखों का कबाड़ जलकर खाक हो गया। आगजनी की सूचना मिलते ही नगर निगम के 2 दमकल और 6 टैंकर मौके पर पहुंचे। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग में लाखों का नुकसान हो गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया।
https://twitter.com/psamachar1/status/1600440520794599425?t=AP9S1bKJ6LB4Fs5FPc9N1w&s=08
अग्निकांड से लोगों में फैली दहशत
जानकारी के मुताबिक, ये आग शहर के हमीदपुरा स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे एटूजेड स्क्रैप गोदाम पर लगी। अग्निकांड वाला स्थल पेट्रोल पंप के पास होने के कारण लोगों में दहशत फैल गई थी। वहीं आग लगने की सूचना पर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। वहीं आग बढ़ने की आशंका को देखते हुए क्षेत्र की बिजली सप्लाई को कुछ देर के लिए बंद कर कर दिया गया था।
फायर ब्रिगेड से पाया आग पर काबू
मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते आग तेजी से भड़क उठी। भंगार के जलने से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। इससे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। दुकान में प्लास्टिक की केन, कांच की बोतल, पुरानी सिंटेक्स टंकी, पुराने टायर आदि भंगार का सामान भरा हुआ था, जो जलकर खाक हो गया। सूचना देने के बाद नगर निगम के 2 दमकल और 6 टैंकर मौके पर पहुंचे। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
ये भी पढ़ें: धार: स्क्रैप शॉप में लगी लगी भीषण आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार, घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू
मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…