इंदौरमध्य प्रदेश

बुरहानपुर : पुलिस ने 19 महिलाओं को किया गिरफ्तार, सभी ने एक साथ मिलकर किया था ये काम

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में सर्च वारंट लेकर पहुंची वन विभाग की टीम पथराव पर महिलाओं ने पत्थर फेंके थे। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 19 महिलाओं पर केस दर्ज कर, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। नेपानगर रेंज के फॉरेस्ट रेंजर की शिकायत पर ये कार्रवाई की गईं।

जानें क्या है मामला ?

जानकारी के मुताबिक, बुरहानपुर जिले के नेपानगर वनपरिक्षेत्र के ग्राम सीवल में बड़े पैमाने पर सागौन के पेड़ों की कटाई हो रही है। इसी के साथ अतिक्रमण भी किया गया है। इस पर कार्रवाई करने सर्च वारंट लेकर पहुंची वन विभाग की टीम पर पत्थरों से हमला कर दिया था। 31 अक्टूबर को नेपानगर रेंज के फॉरेस्ट रेंजर पराग गुप्ता ने थाने में लिखित शिकायत की थी।

शिकायत में बताया था कि वन विभाग की एक टीम ग्राम सीवल में प्रताप पिता छगन बारेला का सर्च वारंट तामील करवाने उसके घर पहुंची थी। गांव पहुंचते ही प्रताप की पत्नी अनीता ने वारंट तामिली से इंकार करते हुए आस-पास की महिलाओं को इकट्ठा कर लिया। महिलाएं टीम के साथ गाली-गलौज करने लगीं। इसके बाद करीब 35 महिलाओं ने फॉरेस्ट की टीम पर पथराव कर दिया। साथ ही दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी।

आरोपी महिलाओं को किया गिरफ्तार।

ये भी पढ़ें: VIDEO : अतिक्रमणकारियों ने किया वन विभाग और पुलिस टीम पर हमला, 6 से अधिक घायल; वाहन क्षतिग्रस्त

19 महिला आरोपियों को किया गिरफ्तार

नेपानगर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 353, 336, 147, 148, 506 का केस दर्ज किया गया। बुरहानपुर एसपी राहुल कुमार लोढ़ा द्वारा थाना प्रभारी बिरजू गोयल नेपानगर एवं सूबेदार राधा यादव के नेतृत्व में महिला पुलिस बल की टीम का गठन किया गया। टीम ने रविवार को ग्राम सीवल की 19 महिलाओं को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिलाओं को पुलिस की बड़ी गाड़ी में बैठाकर थाने लाया गया। गिरफ्तार महिला आरोपियों को कोर्ट में पेश कर खंडवा जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।

ये भी पढ़ें: Kuno National Park : कूनो के बड़े बाड़े में पहुंचे 2 चीते, PM मोदी ने शेयर किया VIDEO

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button