Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG NEWS :पंचायत में दबंगई ; महिला सरपंच का अपमान, पंच पर हमला, जेल भेजा गया आरोपी

इस घटना के बाद गांव में जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं गहराने लगी हैं। वहीं प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।
पंचायत में दबंगई ; महिला सरपंच का अपमान, पंच पर हमला, जेल भेजा गया आरोपी

बालोद। जिले के ग्राम पंचायत ओरमा में जनप्रतिनिधियों की गरिमा और सुरक्षा से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। महिला सरपंच के साथ अभद्र व्यवहार और पंचायत के एक पंच पर हमले की कोशिश के आरोप में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत ओरमा की सरपंच मंजूलता साहू ने शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव के ही पूनारद साहू द्वारा लगातार उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की जा रही थी। आरोप है कि आरोपी न केवल महिला सरपंच की गरिमा को ठेस पहुंचा रहा था, बल्कि पंचायत के कार्यों में भी बाधा उत्पन्न कर रहा था।

यह भी पढ़ें: रायपुर में हाई-प्रोफाइल सुसाइड केस : पूर्व विधायक के बेटे ने लगाई फांसी, घर में मिला शव; पत्नी बोली- पहली शादी छिपाई

पहले पंच के साथ मारपीट फिर गला दबाने की कोशिश की

मामला तब और गंभीर हो गया जब आरोपी ने एक पंच के साथ मारपीट करने की कोशिश करते हुए उसका गला दबाने का प्रयास किया। इस घटना के बाद पंचायत प्रतिनिधियों में भय और आक्रोश का माहौल बन गया, जिसके चलते मामला तत्काल थाने पहुंचा।

पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी पूनारद साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। प्रशासन का कहना है कि जनप्रतिनिधियों के सम्मान और सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: भारतमाला घोटाले में बड़ा एक्शन : भूपेंद्र चंद्राकर के घर रेड, ED खंगाल रही दस्तावेज; जमीन अधिग्रहण में बड़ा खेल!

सरपंच मंजूलता साहू का बयान

महिला जनप्रतिनिधियों का सम्मान हर हाल में सुनिश्चित होना चाहिए। पंचायत में किसी भी तरह की गुंडागर्दी या दबाव की राजनीति स्वीकार नहीं की जाएगी। कानून पर हमें पूरा भरोसा है और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

Featured News

इस घटना के बाद गांव में जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं गहराने लगी हैं। वहीं प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts