Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रायपुर में हाई-प्रोफाइल सुसाइड केस :पूर्व विधायक के बेटे ने लगाई फांसी, घर में मिला शव; पत्नी बोली- पहली शादी छिपाई

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे जय साहू की फांसी लगाकर मौत का मामला सामने आया है। शुरुआती जांच में पारिवारिक तनाव और आर्थिक विवाद की बात सामने आई है। पत्नी ने पहली शादी छिपाने, मारपीट और ट्रेडिंग को लेकर झगड़े के आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे मौत के असली कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
पूर्व विधायक के बेटे ने लगाई फांसी, घर में मिला शव; पत्नी बोली- पहली शादी छिपाई

रायपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पूर्व विधायक धनीराम साहू के बेटे जय साहू ने देर रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

बंद कमरे में मिला शव

यह घटना पंडरी थाना क्षेत्र की है। जय साहू (45) मोवा के आदर्श नगर में अपने परिवार के साथ रहते थे। रविवार रात परिजनों ने पुलिस को सूचना दी कि उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर लिया है।

पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाया तो अंदर जय साहू का शव फंदे से लटका मिला। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

शुरुआती जांच में पारिवारिक तनाव की बात

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि जय साहू पिछले कुछ समय से पारिवारिक तनाव से जूझ रहे थे। अधिकारियों का मानना है कि इसी तनाव के कारण उन्होंने यह कदम उठाया हो सकता है। फिलहाल पुलिस परिजनों और करीबी लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

जय साहू की पत्नी किरण ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शादी के समय जय ने अपनी पहली शादी की जानकारी छिपाई थी। किरण के अनुसार, दोनों के बीच ट्रेडिंग को लेकर अक्सर विवाद होता था। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बात को लेकर उनके साथ मारपीट भी की जाती थी। उन्होंने यह भी बताया कि करीब एक साल पहले ट्रेडिंग में 13 लाख रुपए का नुकसान हुआ था। इसके बावजूद जय ने दोबारा ट्रेडिंग शुरू की, जिसका उन्होंने विरोध किया था।

ये भी पढ़ें: भारतमाला घोटाले में बड़ा एक्शन : भूपेंद्र चंद्राकर के घर रेड, ED खंगाल रही दस्तावेज; जमीन अधिग्रहण में बड़ा खेल!

घटना के समय घर पर नहीं थीं पत्नी

पत्नी किरण के मुताबिक, विवाद के कारण वह 15 अप्रैल से अपने मायके में रह रही थीं। घटना के समय भी वह घर पर मौजूद नहीं थीं। उन्होंने ससुराल पक्ष के उन आरोपों को भी गलत बताया, जिनमें कहा गया कि वह घर छोड़कर चली गई थीं या पैसे लेकर गई हैं।

संपत्ति विवाद का भी जिक्र

किरण ने यह भी बताया कि परिवार में संपत्ति को लेकर भी विवाद चल चुका है। हालांकि बाद में इस मामले का आपसी समझौता हो गया था। इन सभी पहलुओं को भी पुलिस जांच में शामिल कर रही है।

राजनीतिक परिवार से संबंध

जय साहू के पिता धनीराम साहू 1977 में कसडोल से विधायक रहे हैं और अविभाजित मध्यप्रदेश में मंत्री भी रह चुके हैं। इलाके में उनका काफी राजनीतिक प्रभाव रहा है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा। फिलहाल, यह मामला पारिवारिक विवाद, आर्थिक तनाव और मानसिक स्थिति जैसे कई पहलुओं से जुड़ा हुआ नजर आ रहा है, जिसकी गहराई से जांच की जा रही है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts