Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Budget 2025 : PM नरेंद्र मोदी आज अर्थशास्त्रियों और विशेषज्ञों से करेंगे मुलाकात, बजट पर जानेंगे विचार

Follow on Google News
Budget 2025 : PM नरेंद्र मोदी आज अर्थशास्त्रियों और विशेषज्ञों से करेंगे मुलाकात, बजट पर जानेंगे विचार
नई दिल्ली। हर साल फरवरी में आम बजट पेश किया जाता है, लेकिन इसकी तैयारी 2-3 महीने पहले शुरू हो जाती है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बजट पर विचार जानने के लिए मंगलवार को प्रतिष्ठित अर्थशास्त्रियों और क्षेत्र विशेष के विशेषज्ञों से मुलाकात करेंगे। आगामी बजट के लिए उनके विचार एवं सुझाव जानेंगे। बैठक में अर्थशास्त्रियों और क्षेत्रीय विशेषज्ञों के अलावा नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी और नीति आयोग के अन्य सदस्य भी शामिल होंगे। फरवरी 2025 में पेश होने वाला बजट मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट होगा।

विकसित भारत के लक्ष्य पर होगा बजट

वित्त मंत्री सीतारमण द्वारा पेश किया जाने वाला लगातार आठवां बजट होगा। साथ ही यह मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा पूर्ण बजट होगा, जो 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए नीतिगत दिशा प्रदान करेगा। बजट पूर्व परामर्श 30 दिसंबर को भारतीय उद्योग जगत के दिग्गजों और सामाजिक क्षेत्र, विशेषकर शिक्षा और स्वास्थ्य के दिग्गजों के साथ परामर्श के साथ समाप्त होगा। सूत्रों ने बताया कि श्रमिक संगठनों, वित्तीय क्षेत्रों, सेवा क्षेत्रों आदि के साथ भी वित्त मंत्री की बैठकें होंगी।

वित्त मंत्री में पेश करेंगी 2025-26 का बजट

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, 2025 को लोकसभा में 2025-26 का बजट पेश करेंगी। उस दिन शेयर बाजार कारोबार के लिए खुले रहेंगे। बीएसई और एनएसई ने सोमवार को इसका ऐलान किया। विशेष परिस्थितियों को छोड़कर, शेयर बाजार आमतौर पर शनिवार और रविवार को बंद रहते हैं। सीतारमण 1 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए केंद्रीय बजट पेश करेंगी।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts