Aakash Waghmare
14 Jan 2026
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को आश्रम फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। 2 महीने से बंद इस फ्लाईओवर को आज शाम 5 बजे से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। आश्रम फ्लाईओवर को डीएनडी से जोड़ा गया है। फ्लाईओवर के शुरू होने के बाद से दिल्ली और नोएडा के बीच आवागमन आसान हो जाएगा और जाम से बड़ी राहत मिलेगी। 6 लेन वाला ये फ्लाईओवर 1425 मीटर लंबा है।
जॉर्जिया। अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। जॉर्जिया के डगलस काउंटी में हाउस पार्टी के दौरान फायरिंग हुई। फायरिंग में 2 टीनेजर्स की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, घर में पार्टी के दौरान 100 से ज्यादा टीनेजर्स मौजूद थे। पुलिस आरोपी की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रही है। गोलीबारी क्यों की गई फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है।
निकोबार आइलैंड में सोमवार तड़के 5.07 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.0 रही। वहीं गुजरात के द्वारका में भी सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 थी। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप धरती के 15 किमी नीचे आया। हालांकि भूकंप की वजह से अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
https://twitter.com/NCS_Earthquake/status/1632555987050835968?s=20
https://twitter.com/ANI/status/1632533502477627393?s=20