PlayBreaking News

इंदौर मे नहीं रुक रहा चाइनीज मांझे का कहर: बाइक सवार युवक का गला कटा, सड़कों पर बहा खून

Follow on Google News
इंदौर मे नहीं रुक रहा चाइनीज मांझे का कहर: बाइक सवार युवक का गला कटा, सड़कों पर बहा खून
घायल हेमराज
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। प्रतिबंधित चाइनीज मांझा एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। बुधवार को तीन इमली क्षेत्र में बाइक से घर लौट रहे युवक का गला मांझे से कट गया। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही युवक के गले से खून की धार बहने लगी। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका ऑपरेशन जारी है।

    घायल युवक की पहचान हेमराज रविंद्र चौरसिया निवासी 115, चांदमारी ईंट का भट्टा, चंदन नगर के रूप में हुई है। हेमराज प्रकाश ऑटो सेंटर पेट्रोल पंप पर कार्यरत है। ड्यूटी खत्म होने के बाद वह मांगलिया स्थित रिश्तेदार के यहां जा रहा था। तीन इमली ब्रिज के पास अचानक हवा में उड़ते चाइनीज मांझे का धागा उसकी गर्दन में उलझ गया और तेज रफ्तार बाइक के कारण मांझा गले में धंसता चला गया, जिससे गहरा जख्म हो गया।

     

    घटना के बाद राहगीरों ने तुरंत घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही एडिशनल सीपी अमित सिंह भी अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से हेमराज की हालत की जानकारी ली। एडीशन सीपी ने स्पष्ट किया कि यह चोट प्रतिबंधित चाइनीज मांझे से ही लगी है, जिसने युवक के गले को गंभीर रूप से काट दिया।

    इसी तरह परदेशीपुरा क्षेत्र में नंदानगर निवासी महेश सोनी भी चाइनीज मांझे की चपेट में आ गए। उनके गले में भी गंभीर चोट आई, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लगातार हो रही इन घटनाओं ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रतिबंध के बावजूद खुलेआम बिक रहा चाइनीज मांझा अब सड़कों पर चलने वालों के लिए मौत का फंदा बन चुका है, लेकिन जिम्मेदार विभागों की चुप्पी अब भी कायम है।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts