Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

केंद्र सरकार ने 18 सितंबर से बुलाया संसद का विशेष सत्र, 22 सितंबर तक होंगी 5 बैठकें

Follow on Google News
केंद्र सरकार ने 18 सितंबर से बुलाया संसद का विशेष सत्र, 22 सितंबर तक होंगी 5 बैठकें
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने 18 सितंबर से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है। इसमें कुल 5 बैठकें होंगी। ये 17वीं लोकसभा का 13वां सत्र और राज्यसभा का 261 वां सत्र होगा। केंद्रीय संसदीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने गुरुवार को एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट कर जानकारी देते हुए कहा कि, अमृत काल के बीच संसद में सार्थक चर्चा और बहस का इंतजार कर रहा हूं।

छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन की छुट्टी पर घर आए जवान की नक्सलियों ने की हत्या

[caption id="attachment_77442" align="aligncenter" width="600"] नक्सली (फाइल फोटो)[/caption] रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्‍सलियों ने रक्षाबंधन मनाने आए जवान की धारदार हथियार से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि, हत्या करने के बाद उनके शव को गांव के पास फेंक दिया। जानकारी के मुताबिक, तोयनार में पदस्थ सहायक आरक्षक बुधराम अवलम रक्षाबंधन मनाने छुटटी लेकर अपने घर आया था। 30 अगस्‍त को वो अपने भतीजे को बाइक से छोड़ने गंगालूर डुवालीपारा गया था। उसी दौरान नक्सलियों ने उनकी हत्या कर दी। जवान पिछले 24 अगस्‍त से अवकाश पर अपने गृह ग्राम जांगला गया था।

दिल्ली कांग्रेस में बदलाव, अरविंदर सिंह लवली बनाए गए प्रदेश अध्यक्ष

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने दिल्ली में बड़ा बदलाव किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी नेता अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष कमेटी का अध्यक्ष बनाया है। 11 मार्च 2020 से अब तक अनिल चौधरी प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष थे। अरविंदर इससे पहले 2013-2015 के बीच भी दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts