Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पत्नी ने ऑफिस में घुसकर की इंजीनियर पति की पिटाई, दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध का लगाया आरोप

Follow on Google News
पत्नी ने ऑफिस में घुसकर की इंजीनियर पति की पिटाई, दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध का लगाया आरोप
औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद में अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता (इंजीनियर) की पत्नी ने ऑफिस में घुसकर पति की पिटाई कर दी। अभियंता की पत्नी का आरोप है कि, उसके पति का दूसरी महिला के साथ अफेयर है। जिसके बाद कार्यपालक अभियंता ऑफिस से भाग निकला। वहीं ऑफिस के बाहर खड़े परिजनों ने कार्यपालक अभियंता को पकड़ लिया और पत्नी ने उसकी चप्पल व पाईप से पिटाई की। वहीं मौका पाते ही कार्यपालक अभियंता फरार हो गया।

अन्य खबरें भी पढ़ें...

समस्तीपुर कोर्ट परिसर में फायरिंग, पेशी के लिए लाए गए दो कैदियों को मारी गोली

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर कोर्ट परिसर कैंपस में शनिवार (26 अगस्त) दोपहर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पहले से ही घाट लगाए बदमाशों ने पुलिस के सामने ही दो कैदियों को गोली मार दी। शराब मामले में जेल में बंद कैदी प्रभात चौधरी और प्रभात तिवारी को न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया था। गोली लगने के बाद दोनों कैदियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोपहर 2:30 बजे घटना के बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। वहीं गोली चलाने वाले बदमाश मौके से फरार हो गए।

बुलंदशहर में बाइक सवार दो दोस्तों पर पलटा अमरूद से भरा पिकअप, मौत

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में होटल से खाना खाकर घर जा रहे बाइक सवार दो दोस्तों पर अमरूद से भरा पिकअप पलट गया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। हादसा बुलंदशहर जिले जहांगीराबाद थाना क्षेत्र की अनूपशहर रोड पर हुआ। मृतकों की पहचाव कपिल (23) और अजय (22) के रूप में हुई है। पुलिस पिकअप वाहन जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

सहारनपुर की पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, एक मजदूर की जिंदा जलकर मौत

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक पटाखा फैक्टरी में आग लग गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना सहारनपुर जनपद के गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव छजपुरा में शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। वहीं पुलिस फैक्ट्री मालिक अनिल लांबा की तलाश कर रही है। मृतक की पहचान सिद्धार्थनगर निवासी प्रेम प्रकाश (40) के रूप में हुई है। वहीं विनोद नाम के एक व्यक्ति की आईडी भी मौके से मिली है। पुलिस के मुताबिक, इस फैक्टरी का लाइसेंस फुलझड़ी बनाने के लिए था लेकिन वहां धमाके वाले बम और पटाखे भी बनते थे। पहले भी फैक्टरी में इस तरह के हादसे हो चुके हैं।

बंगाल से पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, कई संवेदनशील डॉक्यूमेंट्स जब्त

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से एक पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया गया है। बिहार के रहने वाले कथित पाकिस्तानी जासूस के पास से संवेदनशील दस्तावेज जब्त भी किए गए। यह शख्स सेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारी पाकिस्तानी एजेंसियों को दे रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कोलकाता पुलिस कर्मियों ने शुक्रवार को उस व्यक्ति को हावड़ा स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया था।

पाकिस्तान की महिला के संपर्क में था

कोलकाता पुलिस की एसटीएफ ने भक्तबंशी झा नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसे पाकिस्तान में एक हैंडलर ने हनी ट्रैप में फंसाया था। भक्तबंशी ने पाकिस्तान की आरुषि शर्मा नाम की महिला के संपर्क में आने के बाद उसे दिल्ली में कई सैन्य ठिकानों की तस्वीरें भेजीं। कोलकाता में एक कूरियर सेवा कंपनी में काम करने वाला आरोपी पहले दिल्ली में रहता था।  
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts