Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इटावा से भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया को 12 साल पुराने मामले में 2 साल की सजा

Follow on Google News
इटावा से भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया को 12 साल पुराने मामले में 2 साल की सजा
इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा से भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया को आगरा कोर्ट में दोषी पाए गए हैं। MP/MLA कोर्ट ने शनिवार को उन्हें 2 साल की जेल और जुर्माने की सजा सुनाई है। कोर्ट ने कठेरिया को 2011 के टोरेंट ऑफिसर से मारपीट करने के मामले में धारा 147 और 323 के तहत दोषी करार दिया है। 2 साल की सजा होने के बाद उनकी संसद की सदस्यता जा सकती है। कठेरिया केंद्रीय राज्य मंत्री भी रह चुके हैं।

आज की अन्य खबरें पढ़ें...

कोटा में एक और कोचिंग छात्र ने की आत्महत्या

Suicide कोटा। राजस्थान के कोचिंग सिटी कहे जाने वाले कोटा में एक और कोचिंग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिछले चार दिनों में ही शहर में किसी कोचिंग छात्र की संदिग्ध अवस्था में मौत की यह दूसरी घटना है। वह करीब चार महीने पहले ही कोटा में कोचिंग के लिए आया था। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात को किसी समय बिहार के मोतिहारी जिले के रहने वाले कोचिंग छात्र बार भार्गव मिश्रा (17) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर जब कमरे का दरवाजा खोल कर मकान मालिक ने देखा तो छात्र फांसी के फंदे पर लटका।

दिल्ली BJP में बड़ा बदलाव, कपिल मिश्रा को पार्टी ने बनाया प्रदेश उपाध्यक्ष

[caption id="attachment_84268" align="aligncenter" width="600"] फाइल फोटो[/caption] नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई में बदलाव किया गया है। दिल्ली बीजेपी नेता कपिल मिश्रा को भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। दिल्ली बीजेपी के ट्विटर हैंडल से यह जानकारी देते हुए लिखा गया कि, ‘प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेव जी के निर्देशानुसार श्री कपिल मिश्रा को भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।’ इसके साथ ही नियुक्ति वाला आदेश भी शेयर किया गया है। बता दें कि, मिश्रा दिल्ली में आप के विधायक रहे चुके हैं, वे आप को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। https://twitter.com/BJP4Delhi/status/1687717174503415808?s=20  

प्रदीप सिंह वाघेला ने गुजरात भाजपा का महासचिव पद छोड़ा

अहमदाबाद। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। प्रदीप सिंह वाघेला ने गुजरात भाजपा के महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है।  प्रदीप सिंह वाघेला गुजरात भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल के बाद दूसरे ताकतवर नेता हैं। प्रदीप को 10 अगस्त, 2016 को राज्य भाजपा का महासचिव नियुक्त किया गया था। इस्तीफे पर प्रदीप सिंह वाघेला ने कहा कि, कुछ ही दिनों में सबकुछ ठीक हो जाएगा।

जम्मू-कश्मीर के गुलमार्ग में भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता

गुलमार्ग। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई। भूकंप सुबह 8 बजकर 36 मिनट पर आया। इसका केंद्र 129 किमी की गहराई में था। https://twitter.com/NCS_Earthquake/status/1687664957146669056?s=20  
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts