Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

महाराष्ट्र के नासिक जिले में हादसा, बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर; 10 की मौत, 18 घायल

Follow on Google News
महाराष्ट्र के नासिक जिले में हादसा, बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर; 10 की मौत, 18 घायल
मुंबई। महाराष्ट्र के नासिक जिले में चांदवड गांव के पास मुंबई-आगरा हाईवे पर मंगलवार को बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 18 अन्य घायल हो गए। घायलों को चंदवाड के एक उप-जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां आठ यात्रियों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। बचाव अभियान जारी होने के कारण मुंबई-आगरा हाईवे पर यातायात कुछ घंटों के लिए बंद कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, बस जलगांव से मुंबई के पास वसई की ओर आ रही थी। ट्रक बस को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था, तभी टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि टक्कर से पूरी बस के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने बताया कि चंदवाड और हाईवे पुलिस अब भी घटनास्थल पर मौजूद हैं और हाईवे पर यातायात को नियंत्रित किया जा रहा है।

आज की अन्य खबरें...

अमेरिका में वारंट लेकर पहुंचे पुलिस अधिकारियों पर बदमाशों ने की गोलीबारी, 4 की मौत

चार्लोट (अमेरिका)। नॉर्थ कैरोलाइना में एक वांछित अपराधी के लिए वारंट तामील कराने पहुंचे पुलिस अधिकारियों पर सोमवार को गोलीबारी की गई, जिसमें चार अधिकारियों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि ये सभी पुलिस अधिकारी आग्नेयास्त्र रखने के आरोप में वांछित एक अपराधी के लिए वारंट तामील कराने गए थे। चार्लोट-मेकलेनबर्ग पुलिस के प्रमुख जॉनी जेनिंग्स ने बताया कि अमेरिका की मार्शल टास्क फोर्स के अधिकारी जब वारंट लेकर संदिग्ध के घर पहुंचे तो उन पर गोलीबारी की गई। जब अन्य पुलिस अधिकारी उन्हें बचाने के लिए पहुंचे तो दूसरे संदिग्ध हमलावर ने उन पर गोलियां चला दीं, जिसमें चार पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई। पुलिस ने एक हमलावर को भी मार गिराया।

जबलपुर में भेड़ाघाट रोड पर मेट्रो बस का एक्सीडेंट, कई यात्रियों के घायल होने की खबर

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर स्थित भेड़ाघाट रोड पर तेवर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास मेट्रो बस का एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में कई यात्रियों के घायलों होने की खबर सामने आ रही है। वहीं, कुछ यात्रियों के मौत की भी सूचना है। हादसे के साथ स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। https://twitter.com/psamachar1/status/1785195366343713060
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts